gaya Soheb Khan stellar innings gives UAE T20 World Cup win

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

गया से निकला ग्लोबल हीरो! तूफानी बैटिंग ने पलटा टी20 वर्ल्ड कप का मैच

Last Updated:

UAE vs Canada T20 World Cup 2026: अरुण जेटली मैदान में यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराया. सोहेब खान ने 29 गेंदों में 51 रन बनाकर मैच पलट दिया. सबा करीम ने उनकी तारीफ की. वे बिहार के गया जिले के कोठी गांव के रहने वाले हैं. उनकी इस पारी से गांव में खुशी का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

गयाजीः भारत और श्रीलंका में चल रहे T20 वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला 13 फरवरी शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में यूएई और कनाडा के बीच खेला गया. इस मैच में यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हरा दिया. एक वक्त ऐसा था जब यूएई की टीम मैच में काफी पीछे थी और 4 विकेट सिर्फ 66 रन पर आउट गई थी. मुश्किल हालात में टीम को 45 गेंद में 85 रन की जरूरत थी. तभी बैटिंग करने सोहेब खान पहुंचे. सोहेब खान बिहार के गया जिला के कोठी गांव के रहने वाले हैं. इन्होंने सुझबुछ से बल्लेबाजी की और तीसरी गेंद पर ही छक्का जड़कर अपना इरादा जता दिया.

29 गेंदों में खेली 51 रनों की धुआंधार पारी
उसके बाद सोहेब खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 29 गेंद में 51 रनों की धुआंधार पारी खेलकर यूएई टीम को मैच जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दौरान चार गगन चुंबी छक्के और इतने ही चौके लगाए. जब टीम को चार गेंद में एक रन की जरूरत थी और मैच टाई हो गया था तब सोहेब खान छक्का मार कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए. हालांकि अगले ही गेंद पर दूसरे बल्लेबाज ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी.

मुश्किल हालात में दिखाई बिहारी प्रतिभा
बता दें कि सोहेब खान जब बल्लेबाजी करने क्रीज पर पहुंचे थे. तो उस समय टीम मुश्किल हालात में थी. 12.3 ओवर में सिर्फ 66 रन थे.  टीम के चार विकेट गिर चुके थे. 45 गेंदो में लगभग 11.50 रन प्रति ओवर के रन रेट से 85 रनों की जरूरत थी. तभी सोहेब खान ने अपने बल्लेबाजी का जौहर दिखाया. मैदान के चारों ओर रनों की बौछार लगा दी. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम सोहेब खान का होम ग्राउंड है. जामिया मिलिया इस्लामिया में पढ़ाई के दौरान क्रिकेट खेलने के लिए इसी ग्राउंड में जाते थे.

अपनी पारी से बदला पूरा मैच
इस मैच को देखने के लिए सोहेब खान का पूरा परिवार स्टेडियम मे थे. मैच से पहले बडे भाई अल्तमस खान ने अपने भाई का उत्साह बढ़ाया था और आज का मैच जीतने को कहा था. चुंकि यह ग्राउंड उनका होम ग्राउंड था और पीच से पूरी तरह वाकीफ थे. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर में 7 विकेट होकर 150 रन बनाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और धीमी शुरुआत के बीच मैच फंसता दिख रहा था. चार विकेट भी जल्द खो गए थे उसके बाद सोहेब खान की एंट्री होती ही मैच पूरी तरह बदल गई.

पूर्व क्रिकेटर ने भी खूब तारीफ
सोहेब खान का मैच में शानदार प्रदर्शन के कारण टीम को जीत मिली. सोहेब खान के प्रदर्शन के बाद उनके गांव कोठी में भी खुशी का माहौल बताया जा रहा है. सोहेब खान की बैटिंग को देखकर कॉमेंटेटर सबा करीम भी इनकी तारीफ करते दिखे. सबा करीम बार-बार अपने कमेंट्री में बता रहे थे कि सोहेब खान बिहार के रहने वाले हैं और बिहार के कई खिलाड़ी इन दिनों पूरे दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे है. बता दे कि शोएब खान एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और इनके पिता खेती किसानी करते हैं. गांव से ही क्रिकेट की शुरुआत की थी और पिछले वर्ष हीं इनका यूएई टीम में चयन हुआ था.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP