Perfect recipe for weight loss | Weight Loss Kaise Karein
Last Updated:
Best Food For Weight Loss : अंकुरित मूंग दाल वजन नियंत्रण के लिए पौष्टिक विकल्प मानी जाती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसे घर पर भिगोकर आसानी से तैयार किया जा सकता है और सलाद, चाट या हल्का स्टीम कर डाइट में शामिल किया जा सकता है. खीरा, टमाटर, चुकंदर जैसी सब्जियां या पनीर और मूंगफली जैसे प्रोटीन स्रोत मिलाने से यह और भी संतुलित व पेट भरने वाला नाश्ता बन जाता है.
वजन घटाने के लिए मूंग दाल स्प्राउट्स एक सुपरफूड है जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. इसे घर पर अंकुरित करना बेहद आसान है. आप इसे कच्चा सलाद, फलों के साथ चटपटा चाट या हल्का फ्राई करके डाइट में शामिल कर सकते हैं. खीरा, टमाटर और पनीर जैसी सब्जियां मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है.
स्प्राउट्स तैयार करने की विधि
सबसे पहले साबुत मूंग दाल को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह पानी निकालकर दाल को एक सूती या मलमल के कपड़े में बांधकर 1-2 दिन के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें. यदि कपड़ा सूखने लगे तो हल्का पानी छिड़कें। 2 दिन में हेल्दी अंकुर तैयार हो जाएंगे.
वजन घटाने के लिए जरूरी सब्जियां
मोटापा कम करने के लिए स्प्राउट्स में फाइबर युक्त सब्जियां मिलाएं. इसमें खीरा, टमाटर, ककड़ी, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और चुकंदर बेहतरीन विकल्प हैं. ये सब्जियां न केवल पेट को देर तक भरा रखती हैं बल्कि कैलोरी में भी कम होती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रोटीन बूस्टर सामग्री
अगर आप वर्कआउट करते हैं या प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स में पनीर के टुकड़े, उबले हुए कॉर्न या मूंगफली मिला सकते हैं. इससे नाश्ता अधिक पौष्टिक और फिल्लिंग बन जाता है.
पहला तरीका: कच्चा स्प्राउट्स सलाद
यह सबसे हेल्दी तरीका माना जाता है. एक मुट्ठी अंकुरित दाल में बारीक कटी सब्जियां, चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस मिलाएं. कच्चा खाने से दाल के एंजाइम्स और विटामिन्स पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं.
दूसरा तरीका: फ्रूट स्प्राउट्स चाट
जिन्हें हल्का मीठा स्वाद पसंद है वे स्प्राउट्स में सेब, अंगूर और अनार के दाने मिला सकते हैं. इसमें प्याज-टमाटर की जगह पनीर और चुकंदर का इस्तेमाल करें. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक रिफ्रेशिंग विकल्प है.
तीसरा तरीका: हल्का फ्राई या स्टीम्ड स्प्राउट्स
अगर आपको कच्चा अनाज पचने में दिक्कत होती है, तो कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल या बटर डालें. इसमें प्याज, टमाटर और स्प्राउट्स डालकर 10 मिनट ढककर पकाएं. अंत में नींबू और चाट मसाला डालकर गरमा-गरम सर्व करें.