Momos Recipe : घर पर बनाना है बाजार जैसा सॉफ्ट मोमोज? कोई भी आंख मूंदकर बना लेगा, जानें रेसिपी – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाना है बाजार वाला सॉफ्ट मोमोज? कोई भी आंख मूंद बना लेगा, जानें रेसिपी

Last Updated:

Homemade Momos Recipe : स्नैक्स की बात हो और मोमोज का नाम न आए ऐसा होना मुश्किल है. बाजार में जगह-जगह मोमोज की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन कई लोग साफ-सफाई को लेकर बाहर का खाना पसंद नहीं करते. ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही आसानी से स्वादिष्ट वेज मोमोज बना सकते हैं. सही तरीके से बनाए गए मोमोज स्वाद में भी बढ़िया लगते हैं और सेहत के लिए भी अच्छे रहते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में रामपुर के फूड एक्सपर्ट राकेश कुमार से बात की.

मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले मैदा का सही आटा तैयार करना जरूरी है. एक बर्तन में मैदा, नमक और थोड़ा तेल मिलाकर हल्के गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंथ लें ध्यान रखें. आटा ज्यादा नरम न हो. आटा तैयार होने के बाद उसे ढककर 20 से 30 मिनट तक रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और मोमोज की परत मुलायम बनती है.

मोमोज का असली स्वाद उसकी स्टफिंग से आता है. इसके लिए बारीक कटी पत्तागोभी, कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च और प्याज लें कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च भूनें. अब सारी सब्जियां डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट चलाएं. इसके बाद नमक, उबली सोया बरी, काली मिर्च पाउडर, थोड़ा सोया सॉस और बारीक कटा हरा धनिया डालें. स्टफिंग को ठंडा होने दें, फिर इस्तेमाल करें.

आटा सेट होने के बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को पतला बेलें, लेकिन किनारों को ज्यादा पतला रखें. इससे मोमोज का आकार अच्छा बनता है और पकने के बाद परत मुलायम रहती है. खाने में कच्चा भी नही लगता. लोई बहुत मोटी होगी तो मोमोज कच्चे लग सकते हैं. सही बेलाई से मोमोज दिखने में भी सुंदर बनते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बेली हुई लोई के बीच में एक चम्मच स्टफिंग रखें. अब किनारों पर हल्का पानी लगाकर मोमोज को अपनी पसंद का शेप दें. आप गोल, आधे चांद या प्लेटेड शेप बना सकते हैं. ध्यान रखें कि स्टफिंग ज्यादा न भरें, वरना मोमोज फट सकते हैं. सही शेप देने से मोमोज दिखने में भी आकर्षक लगते हैं.

मोमोज को पकाने के लिए स्टीमर में पानी गर्म करें. स्टीमर की प्लेट पर हल्का तेल लगा दें ताकि मोमोज चिपके नहीं. अब मोमोज को थोड़ी दूरी पर रखें. मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें. जब मोमोज की परत हल्की पारदर्शी दिखने लगे तो समझ जाएं कि मोमोज तैयार हो गए हैं.

मोमोज का मजा उसकी तीखी चटनी के साथ ही आता है. इसके लिए लाल मिर्च, लहसुन, टमाटर और नमक मिलाकर पीस लें. हल्का तेल डालकर चटनी तैयार करें. यह चटनी मोमोज का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. घर की बनी चटनी हेल्दी भी होती है और बाजार वाली चटनी से ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.

मोमोज बनाते समय सब्जियों में ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए. अगर सब्जियां पानी छोड़ रही हों तो उन्हें पहले निचोड़ लें. आटा भी सही सख्त होना चाहिए. स्टीम करते समय आंच ज्यादा तेज न रखें वरना मोमोज फट सकते हैं. इन छोटी बातों का ध्यान रखने से मोमोज का स्वाद और बनावट दोनों बेहतर बनते हैं.

घर पर बने मोमोज स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहतर होते हैं. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं और तेल-मसाले का संतुलन भी खुद तय कर सकते हैं. बाहर मिलने वाले मोमोज की तुलना में घर के मोमोज ज्यादा साफ और हेल्दी और ताजा होते हैं. परिवार के साथ बैठकर इन्हें खाना स्वाद के साथ खुशी भी देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP