रिश्ते में लानी है मिठास और प्यार, वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को राशि अनुसार दें ये गिफ्ट, बढ़ेगी नजदीकी

Share to your loved once


Last Updated:

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का एक स्वामी ग्रह और एक शुभ रंग माना गया है. उसी के आधार पर अगर उपहार दिया जाए तो रिश्तों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. 

वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं, जिस से उनके बीच प्यार बढ़ता है. लोग एक दूसरे को रंग-बिरंगे गिफ्ट देते हैं. लेकिन अगर आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर को कोई खास उपहार देने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि रिश्तों में प्रेम, विश्वास और नई ऊर्जा बनी रहे, तो आप अपनी राशि के अनुसार उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का एक स्वामी ग्रह और एक शुभ रंग माना गया है. उसी के आधार पर अगर उपहार दिया जाए तो रिश्तों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है.

मेष राशि के जातक लाल चीजें करें गिफ्ट
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि मेष राशि के लोग अपने जीवनसाथी को लाल रंग के वस्त्र, मेकअप किट या लाल रंग का बैग उपहार में दे सकते हैं. लाल रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है. वृषभ राशि के लिए सफेद और गुलाबी रंग शुभ माना गया है. ऐसे में इस राशि के लोग अपने पार्टनर को गुलाबी फूल, सफेद ड्रेस या खान-पान से जुड़ी पसंदीदा चीजें गिफ्ट कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि मिथुन राशि के स्वामी बुध होते हैं और हरा रंग इनका प्रतीक है. मिथुन राशि वाले हरे रंग के कपड़े, हैंडमेड लेटर या सुंदर झुमके देकर अपने रिश्ते को खास बना सकते हैं.

कर्क से लेकर वृश्चिक राशि के जातक दें ये गिफ्ट
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि कर्क राशि के जातक अपने पार्टनर को चांदी का कोई आभूषण या मोती से जुड़ा सजावटी सामान दे सकते हैं. इससे रिश्तों में शीतलता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है. सिंह राशि के लिए सोना और केसरी रंग शुभ माना गया है. सिंह राशि वाले सोने की ज्वेलरी या केसरी रंग के कपड़े देकर प्रेम और सम्मान को मजबूत कर सकते हैं. कन्या राशि के लोग मेकअप किट, आकर्षक पर्स या ज्वेलरी उपहार में दे सकते हैं. तुला राशि के जातक गुलाबी रंग की पेंटिंग, फूल, परफ्यूम या कोई खास सीक्रेट लेटर देकर अपने रिश्ते में रोमांस बढ़ा सकते हैं. वृश्चिक राशि वाले लाल रंग का मेकअप बॉक्स, चूड़ियां या ज्वेलरी देकर अपने साथी को खुश कर सकते हैं.

धनु राशि के जातक गिफ्ट में दें ये चीजें
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के लोग सोने की अंगूठी, सुंदर फोटो फ्रेम या अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने ले जाने का प्लान बना सकते हैं. मकर राशि वालों के लिए गुलाब का फूल देना शुभ माना गया है. इससे रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ता है. कुंभ राशि के जातक अपने साथी को ड्रेस उपहार में दे सकते हैं. वहीं मीन राशि के लोग पेंटिंग, मेकअप या पर्स गिफ्ट कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस बार गिफ्ट चुनते समय अपनी राशि के अनुसार गिफ्ट दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP