Pahadi Siddu Recipe: पहाड़ों का असली स्वाद अब आपके किचन में, नोट करें अखरोट की स्टफिंग वाली यह खास रेसिपी ‘सिड्डू’
Last Updated:
Siddu Recipe : हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक रेसिपी ‘पहाड़ी सिड्डू’ (Pahadi Siddu), जिसकी खास अखरोट वाली स्टफिंग स्वाद में कमाल की होती है. इस सर्दियों में क्यों न इस रेसिपी को आप अपने किचन में बनाएं और पहाड़ी जायके का आनंद उठाएं.

हिमाचली विंटर रेसिपी पहाड़ी सिड्डू
Pahadi Siddu Recipe : अगर आप पहाड़ों की वादियों और वहां के सुकून को पसंद करते हैं तो यकीनन वहां के खान-पान भी आपको आकर्षित करता होगा. अगर आप हिमाचल प्रदेश गए हैं वहां की मशहूर डिश ‘सिड्डू’ (Siddu) से भी परिचित होंगे हीं. भाप में पकी हुई यह सॉफ्ट और फ्लफी ब्रेड, जिसके अंदर अखरोट और मसालों की चटपटी स्टफिंग भरी होती है, सेहत और स्वाद का बेजोड़ संगम है. इसे अक्सर सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट देने के लिए बनाया जाता है. घी की खुशबू और पुदीने की चटनी के साथ इसका तालमेल लाजवाब होता है. तो आइए जानते हैं, इसे आप अपने किचन में किस तरह बना सकते हैं.
हिमाचली विंटर रेसिपी पहाड़ी सिड्डू
आवश्यक सामग्री (Ingredients)
आटे (Dough) के लिए:
गेहूं का आटा: 2 कप (इसे 2 बार बारीक छलनी से छान लें ताकि यह सुपरफाइन हो जाए)
एक्टिव यीस्ट (Active Yeast): 1 बड़ा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
गुनगुना पानी: आटा गूंथने के लिए
स्टफिंग (Filling) के लिए:
अखरोट (Walnuts): ½ कप
प्याज: 1 (मोटा कटा हुआ)
लहसुन: 7-8 कलियां
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च: 4-5 (स्वादानुसार)
हरा धनिया और पुदीना: एक मुट्ठी (ताजा)
साबुत मसाले: 1 छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच साबुत धनिया, 1 छोटी चम्मच काली मिर्च
नमक: स्वादानुसार
पानी: पीसते समय जरूरत के अनुसार
बनाने की विधि (Method)-
1. डो (Dough) तैयार करें:
एक परात में आटा लें. इसमें नमक और एक्टिव यीस्ट मिलाएं. अब धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए सेमी-सॉफ्ट (Semi-soft) आटा गूंथ लें. आटे को अच्छे से लचक आने तक मसलें. अब इसे किसी बर्तन में रखकर ढंक दें और 1-2 घंटे के लिए (मौसम के अनुसार) फूलने के लिए छोड़ दें.
View this post on Instagram