गाय-भैंस नहीं हो रहीं गर्भवती! करें यह प्राकृतिक उपाय, पशु चिकित्सक ने बताए आसान टिप्स

Share to your loved once


Last Updated:

Sultanpur News: जब गाय-भैंस का गर्भधारण का समय आता है, तो कुछ कारणवश वह गर्भधारण नहीं कर पाते. ऐसे में उनको बांझपन की समस्या होने लगती है और इसी बांझपन की वजह से उनके गर्भधारण में भी काफी मुश्किलें पैदा होती हैं. इसको लेकर पशु चिकित्सक ने कुछ उपाय बताए हैं.

सुल्तानपुर: बहुत किसान ऐसे होते हैं, जिन्होंने अपने घर में गाय-भैंस पाल रखा है और गाय-भैंस के बच्चे जब बड़े होने लगते हैं और उनके गर्भधारण का समय आता है, तो कुछ कारणवश वह गर्भधारण नहीं कर पाते. ऐसे में उनको बांझपन की समस्या होने लगती है और इसी बांझपन की वजह से उनके गर्भधारण में भी काफी मुश्किलें पैदा होती हैं, जिसके पीछे की वजह को हम जानते हुए यह भी जानेंगे कि आखिर बांझपन से किस तरह से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा पाया जाए और इसके लिए क्या उपाय अपनाना चाहिए.

करें यह उपाय

कृषि विज्ञान केंद्र सुलतानपुर में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दिवाकर कुमार लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताते हैं कि जब पशुओं में उनकी प्रजनन क्षमता कम होने लगती है, तो उसे इनफर्टिलिटी या फिर बांझपन कहते हैं. कई बार ऐसा होता है कि उनके जानवरों में जैसे बछिया या फिर पड़िया यह उम्र में परिपक्व हो जाते हैं, लेकिन कुछ हार्मोंस के असंतुलित होने की वजह से उनके अंदर बांझपन की समस्या आ जाती है और कई बार तो कृत्रिम गर्भाधान करने के बाद भी उनमें गर्भधारण न होने की समस्या बनी रहती है.

इस वजह से भी नहीं होता गर्भाधान

पशु वैज्ञानिक ने बताया कि कुछ जानवरों के बच्चे तीन से चार साल के हो जाते हैं, लेकिन उनका वजन 260 किलोग्राम से कम होता है. इस वजह से भी गर्भाधान नहीं हो पाता है. ऐसे में बांझपन की समस्या को दूर करने के लिए सबसे बड़ा रोल पोषक तत्वों की कमी का भी होना है. इसलिए हमें अपने जानवरों के वजन पर भी ध्यान रखना चाहिए. समय के साथ उनके शरीर का वजन यदि नहीं बढ़ेगा, तो बचपन की समस्या आ जाएगी.

हार्मोनल इंजेक्शन की रहती है डिमांड 

पशुओं में बांझपन की समस्या का एक सबसे बड़ा कारण हार्मोनल डिजीज भी होता है. इसके पीछे की वजह होती है कि पशुओं में पोषक तत्वों की कमी और संतुलित आहार का ना मिल पाना, जिससे उनके अंदर गर्भधारण करने में काफी समस्या आती है. ऐसे में जिन पशुपालकों को उनके पशुओं में ऐसी समस्या आ रही है, उनको चिकित्सक सलाह लेना चाहिए और डॉक्टर से हार्मोनल इंजेक्शन लगाना चाहिए. इससे बांझपन में कमी आती है और पशु जल्दी गर्भ धारण कर लेते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP