वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में MCA परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित, BLIS की परीक्षा तिथि भी आई सामने
Last Updated:
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने एमसीए पाठ्यक्रम के सेमेस्टर वन (सत्र, 2025-27) एवं सेमेस्टर-फाइव (सत्र, 2022-25) के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की तिथि जारी कर दी है. परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vksu.ac.in पर जाकर स्टूडेंट पोर्टल लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा.

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने एमसीए पाठ्यक्रम के सेमेस्टर वन (सत्र, 2025-27) एवं सेमेस्टर-फाइव (सत्र, 2022-25) के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की तिथि जारी कर दी है.विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 10 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे. वहीं, विलंब शुल्क के साथ परीक्षाफॉर्म 16 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे.
विलंब शुल्क की राशि 100 रुपये निर्धारित की गई है. परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vksu.ac.in पर जाकर स्टूडेंट पोर्टल लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम ने सभी संबंधित छात्रों से निर्धारित तिथि के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की है, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो.
वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय में MCA परीक्षा फॉर्म की ये है तारीख
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत ब्लिस (बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस) सेमेस्टर वन की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम द्वारा दी गई है. जारी कार्यक्रम के अनुसार ब्लिस सेमेस्टर-वन की सैद्धांतिक परीक्षाएं 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी. सभी परीक्षाएं पूर्वाह्न पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक होंगी. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को फाउंडेशन ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, 24 फरवरी को लाइब्रेरी मैनेजमेंट और 25 फरवरी को नॉलेज ऑर्गेनाइजेशन क्लासिफिकेशन (थ्योरी) की परीक्षा होगी.
23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक होगा ब्लिस का परीक्षा
वहीं, पेपर-फोर (प्रायोगिक एवं वाइवा) की परीक्षा 26 फरवरी 2026 को पाठ्यक्रम समन्वयक/निदेशक द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ली जाएगी. परीक्षा के लिए पहला केंद्र वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का पीजी वाणिज्य विभाग बनाया गया है. जहां वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के ब्लिस विभाग एवं माता मंझारो अजब दयाल सिंह कॉलेज, दुलौर, जगदीशपुर के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी. वही दूसरा परीक्षा केंद्र शकुंतलम इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, किरहिंदिह, कुम्हाऊं, सासाराम को बनाया गया है, जहां शेरशाह कॉलेज, सासाराम के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी.