10 हजार की लागत से 13 महिलाओं ने मिलकर खड़ा किया स्टार्टअप, लाखों में है इनकम
Last Updated:
Moradabad news: मुरादाबाद में महिलाओं ने मिलकर एक समूह बनाया जिसके माध्यम से महिलाओं ने मिलकर अपना स्टार्टअप शुरू किया है. जो पूजा की थाली, डेकोरेशन के उत्पाद और अन्य कई चीजें तैयार कर मार्केट में सेल कर रही हैं. उनका यह प्रयास न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है.
मुरादाबादः मुरादाबाद में महिलाओं ने मिलकर एक समूह बनाया जिसके माध्यम से महिलाओं ने मिलकर अपना स्टार्टअप शुरू किया है. जो पूजा की थाली, डेकोरेशन के उत्पाद और अन्य कई चीजें तैयार कर मार्केट में सेल कर रही हैं. उनका यह प्रयास न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है.इन महिलाओं का समूह अपने उत्पादों को बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहा है. जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. वे न केवल अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं. बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव ला रही हैं.
10 हजार से की शुरुआत
समूह के अध्यक्ष पुष्पा चौधरी ने बताया कि मेरा वैष्णवी एस एच जी नाम से समूह चल रहा है. इस समूह में हम 13 महिलाएं जुड़ी हुई हैं. हमारे समूह में पूजा की थाली और घर में सजावट के तरह-तरह के उत्पाद बनाए जाते है. उसके अलावा हम घर पर फूल माला भी तैयार करते हैं. जिसे तैयार कर मार्केट में सेल करते हैं. इसके अलावा महिलाओं के मेकअप का सामान सहित तरह-तरह के काम हमारे समूह की महिलाएं मिलकर करती हैं और यह सभी काम हम समूह की मदद से ही करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं इस समूह की शुरुआत 10000 रुपए से की थी. अब मुनाफे की बात की जाए तो लाखों रुपए में मेरी इनकम है.
महिलाएं आगे बढ़कर शुरू करें स्टार्टअप
इसके साथ ही जो महिलाएं आगे बढ़ना चाहती हैं. हम उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाकर आगे बढ़ा रहे हैं और हमारे समूह की सभी महिलाएं भी खुश हैं और वह भी आत्मनिर्भर बन गई है. साथ ही अच्छा मुनाफा कमा रही है और मैं अन्य महिलाओं को भी यही संदेश देना चाहती हूं कि वह भी अपना स्टार्टअप शुरू करके और समूह का गठन करके कोई ना कोई बिजनेस शुरू कर सकती हैं. जिसमें समूह की तरफ से भी मदद मिलती है और अच्छा मुनाफा भी निकल कर आता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें