IND vs NAM: भारत के खिलाफ जीत के लिए नामीबिया ने चली थी ये चाल, कप्तान इरास्मस ने खोला राज

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत के खिलाफ जीत के लिए नामीबिया ने चली थी ये चाल, कप्तान इरास्मस ने खोला राज

Last Updated:

IND vs NAM Gerhard Erasmus Statement: नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत से हारने के बाद कहा कि मेजबान टीम की तेज शुरुआत के बाद वे खेल को धीमा करना चाहते थे और इसमें काफी हद तक सफल भी रहे. 93 रन से मिली हार के बाद इरास्मस ने बताया कि पावरप्ले के आखिरी ओवर में लय बिगड़ गई, जब ईशान किशन ने चार छक्कों के साथ 28 रन कूट दिए.

भारत के खिलाफ जीत के लिए नामीबिया ने चली थी ये चाल, कप्तान इरास्मस ने खोला राजZoom

भारत से हार के बाद नामीबियाई कप्तान का बयान

नयी दिल्ली. भारत ने नामीबिया को टी20 वर्ल्ड कप मैच में 93 रन से शिकस्त दी. इस मैच के बाद नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने बताया है कि वह भारत की बल्लेबाजी के दौरान खेल को धीमा करना चाहते थे और ऐसा करने में काफी हद तक कामयाब भी रहे. इरास्मस ने कहा कि उन्होंने इस स्ट्रैटेजी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया, लेकिन पावर प्ले के आखिरी ओवर में लय बिगड़ गई. पावर प्ले का छठा ओवर काफी महंगा रहा, जिसमें ईशान किशन ने जेजे स्मिट की गेंदों पर लगातार चार छक्के और एक चौका लगाकर 28 रन बनाए और भारत पावर प्ले में एक विकेट पर 86 रन पहुंचा दिया.

भारत ने सात ओवर में एक विकेट पर 104 रन बनाकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन ऑफ स्पिनर इरास्मस (20 रन पर चार विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों ने नामीबिया को वापसी दिलाई और भारत ने अंतिम 13 ओवर में सिर्फ 105 रन ही जोड़े. इरास्मस ने हार के बाद कहा, ‘बीच के ओवरों में खेल को धीमा करना हमेशा हमारी योजना का हिस्सा था. मुझे लगता है कि भारतीय टीम किसी भी तेज गेंदबाजी या किसी और चीज से नहीं डरती. इसलिए हमारा हथियार मुकाबले को धीमा करना ही था.’

भारत से हार के बाद नामीबियाई कप्तान का बयान

उन्होंने कहा कि अगर भारत को पावर प्ले में 60 रन के आसपास रोक पाते तो बेहतर होता. कप्तान ने कहा, ‘पावर प्ले ठीक जा रहा था, लेकिन आखिरी ओवर काफी महंगा साबित हुआ. अगर हम उन्हें 60 के आसपास रोक पाते तो अच्छा होता.’

वरुण चक्रवर्ती की तारीफ की
इरास्मस ने भारतीय लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (दो ओवर में सात रन पर तीन विकेट) की भी तारीफ की, जिन्होंने नामीबिया के मध्यक्रम को तोड़ दिया. उन्होंने कहा, ‘उस समय को छोड़कर जब वरुण ने गेंदबाजी की, बाकी मैच सपाट विकेट पर खेला गया. कोई हवा नहीं थी या इस्तेमाल करने के लिए कुछ भी नहीं था. कोई लंबी बाउंड्री भी नहीं थी. मुझे लगता है कि उस गेंदबाजी प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ी डटे रहे.’

लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम एक समय 10वें ओवर में दो विकेट पर 86 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट सिर्फ 30 रन पर गंवा दिए और 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP