T20 World Cup Live Score: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला जारी, जानें पल-पल के अपडेट्स
AUS vs ZIM T20 World Cup Live Score: टी20 वर्ल्ड कप के सातवें दिन आज तीन मुकाबले खेले जाने हैं. दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने हैं. ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जिम्बाब्वे की टीम बैटिंग कर रही है. दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पहले मुकाबले जीतकर अभियान की शुरुआत की. ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया था, जबकि जिम्बाब्वे ने ओमान पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी. अब दोनों ही टीमों की नजरें इस मैच को नाम कर जीत की लय बरकरार रखने पर होंगी. हालांकि, जिम्बाब्वे के लिए मैच जीतना आसान नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में दूसरे, जबकि जिम्बाब्वे तीसरे स्थान पर है. पहले नंबर पर ग्रुप-बी में श्रीलंका है, जिसने दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हासिल किए हुए हैं.
February 13, 202612:05 IST
AUS vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे के 100 रन पूरे
जिम्बाब्वे ने सिर्फ एक विकेट खोकर बोर्ड पर 100 रन लगा दिए हैं. 13 ओवर के बाद स्कोर 106/1 है. ब्रायन बेनेट 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ रयान बुरी 26 रन बनाकर दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अब तक विकेट को तरसते नजर आए हैं.
February 13, 202611:41 IST
AUS vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा
पारी के आठवें ओवर में जिम्बाब्वे को पहला झटका लगा है. ओपनर मारुमानी को मार्क्स स्टोइनिस ने पवेलियन भेजा, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. मारुमानी 21 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में सात चौके शामिल रहे. आठ ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 66/1 है.
February 13, 202611:14 IST
AUS vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की बैटिंग शुरू
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. तदिवानाशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट ओपनिंग कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया को नई गेंद से विकेट की तलाश है.
February 13, 202610:42 IST
AUS vs ZIM Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड
इन दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में एक बार भिड़ंत हुई है. जानकार हैरानी हो सकती है कि 2007 में खेले गए उस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी. बात करें टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो तीन मुकाबलों में दो बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है.
February 13, 202610:39 IST
AUS vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़राबानी.
February 13, 202610:39 IST
AUS vs ZIM Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन.
February 13, 202610:38 IST
AUS vs ZIM Live Score: टॉस जीतकर क्या बोले ट्रेविस हेड?
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘टूर्नामेंट की शुरुआत में हमें थोड़ी उथल-पुथल की आदत है. रिलैक्स्ड ग्रुप है. बस एक और अच्छा परफॉर्मेंस देना है. मुझे लगता है कि हालात को देखते हुए हमने सच में बहुत अच्छा किया. हमने इसे नॉर्मली जो करते हैं उससे अलग तरीके से किया. आज पिच अलग है. हमें एडजस्ट करना होगा. कोनोली और बार्टलेट बाहर हैं, ड्वार्शुइस और टिम डेविड को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.’
February 13, 202610:36 IST
AUS vs ZIM Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, चुनी बॉलिंग
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है. जिम्बाब्वे की टीम दो बदलाव के साथ यह मुकाबला खेलने उतरी है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दो प्लेइंग-11 में दो चेंज किए हैं.
February 13, 202610:31 IST
T20 World Cup Live Score: टी20 वर्ल्ड कप के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है!
आज टी20 वर्ल्ड कप का सातवां दिन है. दिन में तीन मुकाबले खेले जाने हैं, जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे मैच से होगी. दिन का दूसरा मुकाबला ग्रुप-डी में कनाडा और यूएई के बीच खेला जाएगा. वहीं, आखिरी मैच के लिए ग्रुप-ए में यूएसए और नीदरलैंड की टीमें भिड़ेंगी.