‘अल्फा’ के सेट पर भिड़े आलिया भट्ट-बॉबी देओल, आदित्य चोपड़ा को करना पड़ा हस्तक्षेप, नहीं होगी में थिएटर रिलीज!

Share to your loved once


Last Updated:

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ‘अल्फा’ के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे की फिल्म की शूटिंग को पूरा किया जा सके. इतना ही नहीं, फिल्म को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘अल्फा’ को थिएटर में रिलीज नहीं किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

'अल्फा' के सेट पर भिड़े आलिया-बॉबी, आदित्य चोपड़ा को करना पड़ा हस्तक्षेपZoom

बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच टकराव हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. ‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच विवाद की खबरें ऑनलाइन सामने आ रही हैं. इससे फैंस के बीच एक्साइमेंट बढ़ गई है. हालांकि अभी तक दोनों एक्टर्स या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिएटिव मतभेद के कारण तनाव पैदा हुआ है. 123तेलुगु डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच तनाव बढ़ गया है. असहमति की वजह आलिया की आदत है कि वह सीन के दौरान क्रिएटिव सुझाव देती हैं, जिसमें बॉबी के सीन भी शामिल हैं.

बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के सुझावों पर आपत्ति जताई, जिससे सेट पर तनाव बढ़ गया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को शूटिंग को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा. फिल्म को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म को थिएटर में रिलीज नहीं किया जाएगा.

डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “आदित्य चोपड़ा को उम्मीद थी कि फीमेल-हीरो जॉनर को ‘मर्दानी’ से बढ़ावा मिलेगा, ताकि ‘अल्फा’ को आलिया के शीरो फिल्म के तौर पर पेश किया जा सके. लेकिन ‘मर्दानी 3’ के कमजोर परफॉर्मेंस और स्पाई यूनिवर्स के ‘वॉर 2’ में झटका लगने के बाद ‘अल्फा’ अब यशराज में सस्पेंडेड प्रोजेक्ट है.”

ओटीटी पर रिलीज होगी अल्फा? आलिया भट्ट को आपत्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है, लेकिन आलिया भट्ट इसका विरोध कर रही हैं. इस पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. पिछले साल, आलिया भट्ट ने जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात की थी. डेडलाइन के मुताबिक उन्होंने कहा था, “‘अल्फा’ वाईआरएफ यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म है, तो यह भी एक रिस्क है, क्योंकि आपने ऐतिहासिक रूप से देखा है कि ऐसी फिल्में पुरुष-लीड फिल्मों की तरह परफॉर्म नहीं करती हैं.”

यशराज फिल्म्स ने बताई ‘अल्फा’ की रिलीज टलने की वजह

बता दें, ‘अल्फा’ क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. कंपनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ‘अल्फा’ के वीएफएक्स को ऑडियंस के सामने बेहतरीन रूप में पेश करने के लिए और समय चाहिए. तारीख बदलने पर वाईआरएफ के प्रवक्ता ने कहा, “अल्फा हमारे लिए बेहद खास फिल्म है और हम इसे सबसे सिनेमैटिक रूप में पेश करना चाहते हैं. हमें एहसास हुआ है कि वीएफएक्स में पहले से ज्यादा समय लगेगा. हम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते ताकि ‘अल्फा’ को थिएटर में देखने का अनुभव सभी के लिए यादगार हो. इसलिए अब फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.”

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP