How to wash fish before cooking to reduce bad smell: धोते समय मछली से स्मेल दूर करने के आसान टिप्स

Share to your loved once


How to clean fish without smell: जो लोग मांसाहारी होते हैं, वे मछली भी खूब खाना पसंद करते हैं. मछली स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बेहद हेल्दी भी होती है. वेरायटी में मछलियां होती हैं, जिनमें नदी, तालाबों के साथ ही समुद्री फिश भी शामिल हैं. हालांकि, जब आप मछली खरीदते हैं और इसे धोते हैं तो काफी स्मेल आती है. कई बार बासी मछली खरीद लेने से भी स्मेल अधिक आती है. ये खाने में भी अच्छी नहीं लगती. वैसे नॉनवेज में चिकन, मटन या मछली क्यों न खाएं, इसे अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है ताकि इस पर लगी गंदगी, बैक्टीरिया सब हट जाएं. चलिए जानते हैं मछली को धोने का सही तरीका, ताकि स्मेल हो जाए दूर.

मछली में मौजूद पोषक तत्व
मछली में सबसे ज्यादा प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. इसके साथ ही विटामिन डी, बी12, आयरन, फॉस्फोरस, आयोडीन भी होते हैं.

मछली खाने के फायदे (Fish eating health benefits)
मछली एक बेहद ही पौष्टिक भोजन है, जिसमें वसा कम होता है. हार्ट को हेल्दी रखती है. ब्रेन में सूजन होने से रोकती है. याद्दाश्त को बूस्ट करती है. मछली खाने से आंखें हेल्दी रहती हैं. विटामिन डी हड्डियों को मजबूती देता है. आप संपूर्ण सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो सप्ताह में दो बार मछली जरूर खाएं.

मछली से स्मेल दूर करने के तरीके (Ways to remove smell from fish)
-आप मछली लेकर आए हैं, लेकिन उसमें से बहुत स्मेल आ रही है तो इस दुर्गंध को दूर करने के लिए आप मछली में दो चम्मच आटा, आधा नींबू का रस, एक चम्मच नमक डालकर मिक्स करें. सभी मछलियों के टुकड़ों को हाथों से अच्छी तरह से रगड़ कर साफ करें. इसे दो मिनट के लिए ढक कर रख दें. फिर दो से तीन बार पानी में अच्छी तरह से साफ कर लें.

– आप मछली से स्मेल दूर करने के लिए उसमें अदरक का पेस्ट और नमक डालें. इसे मिक्स करके 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद पानी से दो से तीन बार साफ कर लें. गंध पैदा करने वाले कम्पाउंड्स निकल जाएंगे. मछली पूरी तरह से साफ हो जाएगी.

– आपको ये टिप्स जानकर अजीब लगेगा कि मछली में थोड़ा सा दूध डाल देने से भी स्मेल दूर हो जाती है. इसे रगड़ दें और फिर पानी से दो से तीन बार साफ कर लें.

– आप सिर्फ नमक और सिरका डालकर भी मछली को अच्छी तरह से रगड़ें. हल्के हाथों से रगड़ें ताकि मछली के टुकड़े टूटे नहीं. इससे भी मछली से आने वाली स्मेल दूर हो जाएगी.

– कई बार कच्ची मछली को फ्रिज में रखने से फ्रिज से भी स्मेल नहीं जाती है. इसके लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर फ्रिज को साफ कपड़े से साफ कर दें.

– किचन में मछली धोने के बाद दुर्गंध आए तो मछली को पकाने के बाद पानी में सफेद सिरका डालकर उबाल लें. इस भाप से गंध महसूस नहीं होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP