IND vs Pak T20 World Cup LIVE: महामुकाबले से पहले भारत ने पाकिस्तान को छोड़ा पीछे, पॉइंट्स टेबल में बनी नंबर-1

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

PAK ने उकसाया तो BAN ने कर दिया बायकॉट, अब BCCI को मनाने की तैयारी में BCB

Last Updated:

भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने सभी मैच जीतकर यह मुकाबला खेलने उतरेंगे. भारत ने यूएसए और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने…और पढ़ें

PAK ने उकसाया तो BAN ने कर दिया बायकॉट, अब BCCI को मनाने की तैयारी में BCBZoom

IND vs PAK T20 World Cup Live

नई दिल्ली. बांग्लादेश को लेकर हमदर्दी दिखाते हुए पाकिस्तान की भारत से मैच बायकॉट की गीदड़भभकी के बाद भारत और पाकिस्तान महामुकाबले के लिए स्टेज सेट है. आईसीसी मीटिंग में पीसीबी ने अपने सारे फैसलों से यूटर्न लिया और भारत से मैच खेलने को तैयार हो गया. अब फैंस को 15 फरवरी का इंतजार है, जब ये दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें आमने-सामने होंगी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा, जो हाउसफुल रहेगा. इससे पहले भारत ने नामीबिया को अपने दूसरे टी20 वर्ल्ड कप मैच में शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है. भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, जो अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है.

February 13, 202608:49 IST

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार ईशान किशन

ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं. नामीबिया के मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की अलग तरह की गेंदबाजी का सामना करना पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण की तैयारी के लिए सही अभ्यास था. ईशान ने कहा, ‘नहीं, मुझे लगता है कि हम पहले ही अपनी तैयारी कर चुके हैं. अब बस गेंद को ध्यान से देखना है और अपना स्वाभाविक खेल खेलना है. अगर गेंद मारने लायक होगी तो बल्लेबाज होने के नाते हम शॉट खेलना चाहेंगे, क्योंकि यह टी20 मैच है और हम अच्छा स्कोर बनाना चाहते हैं, लेकिन हमें अपनी ताकत पर भी भरोसा रखना होगा.’

February 13, 202608:10 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: BCCI को मनाने की तैयारी में BCB

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ जो किया, वो दुनिया देख चुकी है. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCCI को मनाने की तैयारी में है. बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ से बात करते हुए अमीनुल इस्लाम ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बड़े मैच का निमंत्रण आईसीसी की तरफ से आया है. यह एशिया के बड़े क्रिकेट देशों को एक साथ लाने की योजना का हिस्सा है. इस्लाम ने कहा, ‘आईसीसी ने यह फैसला लिया है. आईसीसी के बड़े साझेदार एशिया के ये पांच देश हैं. 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में वे चाहते हैं कि इन पांचों एशियाई देशों के प्रतिनिधि मैदान में एक साथ मौजूद रहें, मैच साथ में देखें और आपस में बातचीत करें.’ अमीनुल के इस बयान से साफ है कि वह BCCI अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे.

February 13, 202607:08 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत-पाक मैच देखने जाएंगे अमीनुल

पाकिस्तान के झांसे में आकर टी20 वर्ल्ड कप का बायकॉट करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब बीसीसीआई से संबंध सुधारने में जुट पड़ा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मैच में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने जाएंगे. इस बड़े मैच से पहले अमीनुल ने संकेत दिया है कि वह मैच के दौरान बीसीसीआई के अधिकारियों से बातचीत शुरू करने की कोशिश करेंगे पिछले कुछ महीनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव देखा गया है, जिसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टीम से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा. इसके बाद मामला और बढ़ गया और बांग्लादेश ने भारत आने से इनकार कर दिया, जिसके कारण उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा.

February 13, 202606:20 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत ने पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत ने पॉइंट्स टेबल में पाक को पीछे छोड़कर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत ने भारत के चार अंक कर दिए, जिससे टीम इंडिया ग्रुप-ए में सबसे ऊपर पहुंच गई. पाकिस्तान के भी चार अंक हैं, लेकिन उसे नेट रनरेट भारत से बहुत कम है. इसलिए वह दूसरे स्थान पर है.

February 13, 202606:15 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: 15 फरवरी को आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच के इस लाइव में आपका स्वागत है. 15 फरवरी को दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेलेंगी. इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए दुनियाभर के क्रिकेट फैंस भी तैयार हैं. इससे पहले फैंस को ऐसा लग रहा था कि यह मुकाबला नहीं होगा, जब पाकिस्तान ने बायकॉट का फैसला किया. हालांकि, आईसीसी ने पहले पीसीबी को चेतावनी दी, जिसके बाद दोनों के बीच हुई मीटिंग में पाकिस्तान बोर्ड ने अपने बायकॉट के फैसले से यूटर्न ले लिया और कहा कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत से मैच खेलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP