‘वह संत जैसे इंसान’, एआर रहमान के बचाव में उतरीं अनुराधा पौडवाल, कहा- इन सब से परे, संगीत ही उनकी पहचान है
Last Updated:
एआर रहमान के ‘कम्युनल थिंग’ वाले कथित बयान को लेकर उठे विवाद के बीच वरिष्ठ सिंगर अनुराधा पौडवाल उनके समर्थन में सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि भले ही उनकी रहमान से मुलाकात नहीं हुई हो, लेकिन उनका संगीत बताता है कि वह संत जैसे इंसान हैं. अनुराधा पौडवाल ने कहा कि एआर रहमान का योगदान इतना बड़ा है कि वह इन बहसों से कहीं ऊपर हैं.

अनुराधा पौडवाल का बयान अब वायरल हो रहा है.
एएनआई को दिए इंटरव्यू में अनुराधा पौडवाल ने कहा, ‘मैंने एआर रहमान को कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला, लेकिन उनकी म्यूजिक से जो पता चलता है वो बहुत संत जैसे व्यक्ति हैं.’
कोई उनका करियर प्रभावित नहीं कर सकता
अनुराधा पौडवाल ने जोर देकर कहा कि रहमान ने इंडस्ट्री को बेहतरीन गाने दिए हैं और वे अब उस स्टेज पर हैं, जहां कोई उनका करियर प्रभावित नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, ‘एआर रहमान ने हमें सबसे शानदार नंबर्स दिए हैं, वो इससे परे हैं. उन्होंने इतना कुछ हासिल किया है कि कोई उनका करियर प्रभावित नहीं कर सकता. एक सीनियर आर्टिस्ट के तौर पर मुझे लगता है कि उनके गानों ने कमाल किया है, इसमें कोई मतलब नहीं है.’
‘मीडिया सीधे इंटरव्यू नहीं लेना चाहता’
विवाद की जड़ बने इंटरव्यू पर अनुराधा ने कहा कि आजकल मीडिया सीधे-सादे सवाल नहीं पूछता, बल्कि ऐसे सवाल फ्रेम किए जाते हैं, जिनसे मनचाहे जवाब निकलवाए जा सकें. उन्होंने कहा, ‘मैं इंडस्ट्री में लंबे समय से हूं. मैंने देखा है कि जब कोई भी कलाकार इंटरव्यू के लिए बैठता है तो इंटरव्यू लेने वाला ऐसे सवाल तैयार करता है, जिससे वह अपने मनचाहे जवाब को उकसा सके. मीडिया और चैनल सीधे इंटरव्यू नहीं चाहते.’
क्या है वो विवाद
विवाद की शुरुआत जनवरी 2026 में एआर रहमान के बीबीसी एशियन नेटवर्क इंटरव्यू से हुई, जहां उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से उनका काम कम हुआ है. उन्होंने इंडस्ट्री में पावर शिफ्ट का जिक्र किया और कहा कि नॉन-क्रिएटिव लोग फैसले ले रहे हैं और यह कम्युनल थिंग भी हो सकता है, लेकिन मेरे सामने नहीं. इस बयान को कुछ लोगों ने कम्युनल एंगल से जोड़ा, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मचा. कंगना रनौत, परेश रावल, रणवीर शौरी, सुभाष घई और शोभा डे जैसे कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी. बाद में रहमान ने सफाई दी कि उनका इरादा कभी विवाद पैदा करना नहीं था.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें