Ishan Kishan: ईशान किशन ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड, ये करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ईशान किशन ने T20 WC में बनाया महारिकॉर्ड, ये करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय

Last Updated:

Ishan Kishan Record: नामीबिया के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़कर ईशान किशन ने एक ऐसा रिकॉर्ड नाम कर लिया, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी भारतीय नहीं बना पाया. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक ठोकने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था. उन्होंने 2007 के दौरान एक मैच में 45 रन बनाए थे.

ईशान किशन ने T20 WC में बनाया महारिकॉर्ड, ये करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीयZoom

ईशान किशन ने बनाया महारिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारत ने नामीबिया को 93 रन से रौंदकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमाया. भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है. इस जीत की नींव ईशान किशन ने रखी, जिन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया. ईशान किशन की 250 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन ने भारत के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए वो कारनामा किया, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनसे पहले तक कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था. दरअसल, ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक ठोकने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.

ईशान किशन ने पहले महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. ईशान किशन भारत के लिए इस टूर्नामेंट में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था. धोनी ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में 45 रन की पारी खेली थी.

ईशान किशन ने बनाया महारिकॉर्ड.

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर
ईशान किशन – 61 रन बनाम नामीबिया, 2026
एमएस धोनी – 45 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2007
ऋषभ पंत – 42 रन बनाम पाकिस्तान, 2024
ऋषभ पंत – 39 रन बनाम पाकिस्तान, 2021

ब्रेंडन मैकुलम के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में किसी विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम है. 21 सितंबर 2012 को पल्लेकेले में खेले गए न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के मैच में मैकुलम ने 58 गेंदों पर 123 रन बनाए थे. इंग्लैंड के जोस बटलर ने भी टी20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शतक लगाया है. उन्होंने 1 नवंबर 2021 को शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.

ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय बने ईशान
ईशान किशन ने इस मैच में पावरप्ले के अंदर ही फिफ्टी जड़ दी. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर फिफ्टी ठोकने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रमशः 2024 और 2021 में पहले ऐसा कर चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा मौका था, जब ईशान किशन ने पावरप्ले के अंदर अर्धशतक ठोका. अभिषेक शर्मा और रोहित शर्मा तीन-तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ऐसा करने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP