Team India set flurry of records in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2926 में नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

Share to your loved once


Last Updated:

Team India set flurry of records in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज के मैच में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में नामीबिया को हराया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए नामीबिया को 93 रन से हरा दिया. ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की ये दूसरी जीत है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में नामीबिया की टीम 116 रन बनाकर सिमट गई. ऐसे में आइए जानते में इस मैच में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए कुछ बड़े रिकॉर्ड के बारे में.

भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले भारत ने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रनों से मैच जीता था. इस विशाल जीत से न केवल भारत का आत्मविश्वास को बढ़ा है, बल्कि टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही उनके नेट रन रेट को भी काफी मजबूत कर दिया है.

इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार 10 मैच जीतने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है. भारत अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने टी20 विश्व कप में लगातार जीत के दहाई के आंकड़ा को छुआ है. यह सिलसिला 2024 के विश्व कप से शुरू हुआ था, जहां भारत एक भी मैच नहीं हारा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टीम इंडिया को इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. टीम इंडिया ने ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत सिर्फ 6.5 ओवर यानी 41 गेंद में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए. यह मेंस टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है.

भारतीय टीम ने इस मैच में पावर प्ले में भी एक बड़ा अपने नाम किया है. टीम इंडिया ने 6 ओवरों के पावर प्ले में 1 विकेट पर 86 रन कूट दिए. इसके साथ ही भारत ने टी20 विश्व कप में पावर प्ले का अपना सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना डाला.

नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 का स्कोर बनाकर भारत ने टी20 क्रिकेट में एक और मील का पत्थर पार किया. यह 47वीं बार था जब टीम इंडिया ने एक पारी में 200 या उससे अधिक रन बनाए. इस लिस्ट में भारत दुनिया की सभी टीमों में टॉप पर है. इस मामले में दक्षिण अफ्रीका 29 बार, और न्यूजीलैंड 28 बार के साथ इस मामले में भारत से काफी पीछे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP