मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला आयोजित

Share to your loved once


Last Updated:

फिरोजाबाद के रामनगर मुक्तिधाम स्थित 50 साल पुराने मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन और दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है. यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना यहां जरूर पूरी होती है, और मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त घंटा चढ़ाते हैं.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबाद. रामनगर मुक्तिधाम पर भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर स्थित है, इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. वहीं, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस मंदिर में भव्य और दिव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यहां दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाता है और जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं, वे अपनी श्रद्धा से घंटा चढ़ाने आते हैं. इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर नगर से मंदिर तक एक विशाल झांकी भी निकाली जाती है. फिरोजाबाद मुक्तेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. डी.आर. वर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि यह मंदिर इस क्षेत्र का सबसे प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर का निर्माण आज से लगभग 50 साल पहले प्रोफेसर डी.के. अग्रवाल ने कराया था. इसके पीछे खास वजह यह थी कि यहां पहले एक शवदाह गृह हुआ करता था, लेकिन कोई मंदिर नहीं था. इसी को देखते हुए यहां शिव मंदिर का निर्माण कराया गया, महाशिवरात्रि के पर्व पर इस मंदिर में दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है. वहीं, महाशिवरात्रि से एक दिन पहले ही मेला शुरू हो जाता है. शहर के राधा कृष्ण मंदिर से भगवान शिव की झांकी निकाली जाती है. यहां दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं, इस मंदिर को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है.

मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं घंटा

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि यह मंदिर बेहद चमत्कारिक भी है, मुक्तिधाम में विराजमान भगवान शिव यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. वहीं, इस मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने से भक्तों को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं, वे यहां आकर घंटा चढ़ाते हैं. सावन में भी लोग मन्नत पूरी होने पर कांवड़ चढ़ाने आते हैं.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP