Kali kishmish ke fayde: काली किशमिश के जबरदस्त फायदे, 1 दिन में कितना खाएं?
Last Updated:
Black raisins Health Benefits: ड्राई फ्रूट्स में किशमिश का इस्तेमाल मीठे पकवानों में खूब किया जाता है. नारंगी, भूरी, काली कई रंग में किशमिश मिलती है, लेकिन इसमें से काली किशमिश का सेवन लोग कम करते हैं. हालांकि, ये बेहद पौष्टिक और हेल्दी होता है. ऐसे में काली किशमिश के सेवन से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और एक दिन में कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए, जानिए यहां.

काली किशमिश खाने के फायदे.
Black raisins Health Benefits: किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जो अंगूर को सुखाकर बनाई जाती है. किशमिश नारंगी, ब्राउन, काली आदि रंगों में उपलब्ध मिलती है. आमतौर पर लोग नारंगी या भूरे रंग की किशमिश खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि काली किशमिश में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर किशमिश सेहत को किस तरह से पहुंचाते हैं फायदे, जानिए यहां.
पोषक तत्वों से भरपूर काली किशमिश
न्यूट्रिशनिस्ट आंचल सोगानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे बता रही हैं कि काली किशमिश में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इनमें खासतौर पर आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और बी विटामिन्स होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं.
काली किशमिश के फायदे (Kali kishmish ke fayde)
बेहतर पाचन: काली किशमिश में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने और कब्ज की समस्या से बचाने में मदद करता है. ऐसे में जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब रहता हो, कब्ज की समस्या बनी रहती हो, उन लोगों को काली किशमिश का सेवन करना चाहिए.
हड्डियों की सेहत का रखे ख्याल: किशमिश में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है. वहीं, इसमें पाया जाने वाला बोरॉन हड्डियों की घनता बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में मदद करता है. आप चाहते हैं कि आपका बुढ़ापा सारा दिन बैठकर न बीते, आपको चलने-फिरने में कोई तकलीफ न हो तो आज से शुरू कर दें काली किशमिश का सेवन करना.
आयरन की कमी करे दूर: काली किशमिश में आयरन भरपूर होता है, जिससे यह खासकर महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने या रोकने में मददगार है. आयरन और खून की कमी होने से आपको थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में आप प्रतिदिन इस किशमिश के 6-7 दाने खा सकते हैं.
View this post on Instagram