शादी में नहीं मिला भाव, तो नाराज हो गया पति, पत्नी को मार डाला, फिर लगा ली फांसी
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गांव धौरी में एक युवक ने अपनी ससुराल में आकर पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. बताया गया है कि दिल्ली के मजनू टीला निवासी 25 वर्षीय सुनील अपनी 22 वर्षीय पत्नी शिवानी के ममेरे भाई की शादी में शामिल होने अलीगढ़ शहर के बिहारी नगर खिरनी गेट क्षेत्र में पहुंचा था.

अलीगढ़ में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी.
अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गांव धौरी में एक युवक ने अपनी ससुराल में आकर पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. बताया गया है कि दिल्ली के मजनू टीला निवासी 25 वर्षीय सुनील अपनी 22 वर्षीय पत्नी शिवानी के ममेरे भाई की शादी में शामिल होने अलीगढ़ शहर के बिहारी नगर खिरनी गेट क्षेत्र में पहुंचा था. शादी के घर में सुनील को तवज्जो नहीं मिली तो पत्नी से झगड़ा कर अपनी ससुराल अकराबाद के गांव धौरी चला गया. जहां अगले दिन पत्नी शिवानी शादी से फ्री होकर पहुंची तो पति सुनील शराब के नशे में झगड़ने लगा. रात गुजरी, तब शिवानी के पिता मनीष घर पहुंचा तो घर के भीतर फर्श पर शिवानी का शव पड़ा मिला और सुनील का शव फांसी के फंदे पर लटका देख चीखते हुए घर से बाहर निकले.
चार साल पहले हुई थी शादी
ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी. घटना की सूचना के बाद मौके पर इलाका पुलिस, फॉरेंसिक टीम, सीओ, एसपी देहात के साथ एसएसपी नीरज जादौन पहुँच गए।. मौके से सबूत एकत्रित कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया. पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.. प्राप्त जानकारी के अनुसार अकराबाद के गाँव धौरी निवासी मनीष की करीब 22 वर्षीय बेटी शिवानी की शादी अब चार वर्ष पूर्व दिल्ली के मजनू टीला निवासी 32 सुनील के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के दाम्पत्य जीवन में गृह क्लेश बनी हुई थी. चार वर्षों के भीतर कोई संतान भी नहीं हुई.
रिश्तेदार की शादी में आया था सुनील
गृह क्लेश के कारण पिछले करीब 4 महीनों से शिवानी अपने पिता के पास मायके में ही रह रही थी. इसी बीच 10 फरवरी को अलीगढ़ शहर के खीरनी गेट बिहारी नगर में शिवानी के ममेरे भाई की शादी हुई, जहां सुनील भी शामिल हुआ. बताते हैं कि सुनील और शिवानी में पहले से ही अनबन चल रही थी. इधर शादी के घर में सुनील शराब पिए हुआ था. सुनील को अहसास हुआ कि शादी के घर में उसको तवज्जो नहीं मिला रही है तो वह बारात में शामिल न होकर अपनी ससुराल अकराबाद गाँव धौरी चला गया.
घर लौटी पत्नी तो मार डाला
वहीं अगले दिन यानि 11 फरवरी की देर शाम को शिवानी भी अपने घर पहुँच गई. जहां पति सुनील और पत्नी शिवानी के बीच झगड़ा हुआ. आज 12 फरवरी की सुबह जब शिवानी के पिता मनीष घर पहुँचे तो घर के भीतर शिवानी का शव फर्श पर पड़ा था और सुनील का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें