पौराणिक कहानी पर बनी वो फिल्म, नया नवेला एक्टर अजय देवगन के सामने से उड़ा ले गया स्टारडम, मूवी ने की बंपर कमाई – Rishi Kapoor advised Ranbir not to sign Raajneeti film loosely based on Mahabharata political thriller movie turn superhit Prakash Jha ajay devgn
Last Updated:
Bollywood Political Thriller Film : बॉलीवुड की कुछ फिल्में अपने सिर्फ एक कालजयी डायलॉग के लिए जानी जाती हैं. अमिताभ बच्चन की शहंशाह, कालिया जैसे सुपरहिट फिल्मों के डायलॉग अमर हो गए. ऐसी ही एक फिल्म 2010 में सिनेमाघरों में आई थी. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के सबसे पॉप्युलर डायलॉग को डायरेक्टर फिल्म से निकालना चाहते थे. उनके पूरे स्टाफ ने बगावत कर दी थी. एक और मजेदार बात यह है कि फिल्म के लीड हीरो को उसके पिता ने इस फिल्म में काम करने से रोका था. जब यह फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. वो फेमस डायलॉग और वो फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं…..
बॉलीवुड में पॉलिटिकल ड्रमा बेस्ड फिल्में कम ही बनाई गई हैं. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रकाश झा इस तरह की फिल्में बनाते रहे हैं. उन्होंने क्राइम-राजनीति के गठजोड़ पर ऐसी फिल्में बनाईं जो दर्शकों के दिल में उतर गईं. ऐसी ही एक फिल्म 4 जून 2010 में रिलीज हुई थी जिसका नाम था : राजनीति. इस फिल्म में रनबीर कपूर का पावरफुल रोल था. दिलचस्प बात यह है कि रनबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने उन्हें इस मल्टी स्टारर फिल्म में काम करने से रोका था. पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर रनबीर ने काम किया और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. आइये जानते हैं इस मूवी से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…..
राजनीति एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म थी जिसका स्क्रीनप्ले अंजुम राजाबाली और प्रकाश झा ने लिखा था. कहानी प्रकाश झा ने लिखी थी. फिल्म का डायरेक्शन-प्रोडक्शन प्रकाश झा ने ही किया था. मूवी महाभारत की कहानी पर बेस्ड थी. दो परिवारों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को रोमांचक अंदाज में दिखाया गया था. फिल्म में अजय देवगन, रनबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, अर्जुन रामपाल, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज सितारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था. फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भोपाल में शूट हुआ था. प्रकाश झा के रनबीर कपूर की यह पहली फिल्म थी. रनबीर-कैटरीना कैफ की साथ में यह दूसरी फिल्म थी.
फिल्म के किरदार महाभारत के किरदारों से मिलते-जुलते थे. कहानी भी महाभारत के समानांतर चलती है. रनबीर ने अर्जुन, अजय देवगन ने कर्ण, नाना पाटेकर ने कृष्ण, अर्जुन रामपाल ने भीम, मनोज बाजपेयी ने दुर्योधन, कैटरीना कैफ ने द्रोपदी से कैरेक्टर से मिलता-जुलता किरदार निभाया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
राजनीति फिल्म का एक डायलॉग करारा जवाब मिलेगा’ कालजयी साबित हुआ. इस डायलॉग को प्रकाश झा फिल्म से निकालना चाहते थे लेकिन पूरे स्टाफ ने बगावत कर दी थी. मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘प्रकाश झा का बहुत ज्यादा मन था कि वो ‘करारा जवाब मिलेगा’ डायलॉग को फिल्म से हटा दें, उनके पूरे ऑफिस ने बगावत कर दी थी. तब उन्होंने मुझसे कहा कि इस डायलॉग को कोई हटाने नहीं दे रहा. मुझे लग रहा है कि फिल्म थोड़ा लंबी हो रही है, लेकिन लोगों ने बगावत कर दी है. मैं मामले को संभाल ही नहीं पा रहा हूं. वो डायलॉग नहीं हटा पाए.’ मनोज बाजपेयी का रोल महाभारत के दुर्योधन से इंस्पायर्ड था.
राजनीति में मनोज जैसे मंझे हुए एक्टर के सामने रनबीर कपूर ने शानदार एक्टिंग की थी. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘प्रकाश झा को राजनीति-फिल्म की दुनिया की बहुत समझ है. मेरा किरदार पॉलिटिकल नहीं था. पॉलिटिक्स और पॉलिटिकल गेम मेरे किरदार को राजनीति में खींच लाते हैं ताकि वो अपनी फैमिली का बदला ले सके. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रकाश झा के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने मेरी बहुत मदद की.’
नाना पाटेक और नसीरुद्दीन शाह कई वर्षों के बाद एक ही फिल्म में नजर आए थे. हालांकि फिल्म में दोनों के एकसाथ सीन कम ही थे. प्रीमियर के दौरान कैटरीना कैफ ने मनोज बाजपेयी के पैर छुए थे. जिस तरह का रोल उन्होंने फिल्म में किया था, उसके प्रति सम्मान जताया था.
यह सही है कि फिल्म का बेसिक प्लॉट महाभारत पर बेस्ड था लेकिन मूवी के कई सीन 1972 की हॉलीवुड फिल्म गॉडफादर से लिए गए थे. रनबीर कपूर का पूरा किरदार माइकल कोरलेओन से इंस्पायर्ड था.
कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अजय देवगन डायरेक्टर प्रकाश झा से नाराज हुए थे. फिल्म में उनका किरदार कुछ खास नहीं था. उनको साइड रोल दिया गया था. यही वजह रही कि उन्होंने प्रकाश झा की अगली फिल्म ‘आरक्षण’ में काम नहीं किया गया था. इससे पहले वो प्रकाश झा के साथ ‘गंगाजल’ और ‘अपहरण’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे.