‘आपके टैक्स बढ़ाने से टिकट महंगे हो गए’, जब संसद में जया बच्चन ने वित्त मंत्री को घेरा, फट से मिला जवाब
Last Updated:
बॉलीवुड जानी मानी एक्ट्रेस जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. जिस धाक से वह अपनी बात रखती हैं, हर कोई हैरान हो जाता है. अब उन्होंने राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टोकते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि दोनों के बीच तीखी बहस ने सदन का माहौल गर्म कर दिया. इसके बाद वहां मौजूद विपक्षी सदस्यों ने भी हंगामा शुरू कर दिया.

जया का सामने आया बेबाक बयान
नई दिल्ली. संसद में आज यानी 12 फरवरी गुरुवार को उस समय तीखी नोक-झोंक देखने को मिली जब समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को घेरा. उन्होंने राज्यसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि बॉलीवुड का मुद्दा गरमा गया. सीतारमण से मिले जवाब से असंतुष्ट जया ने उन पर तंज कस दिया.
जया बच्चन ने वित्त मंत्री पर कसा तंज
राज्यसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान बॉलीवुड का मुद्दा उठाया गया. एंटरटेनमेंट टैक्स और फिल्म टिकट की कीमतों को लेकर जया बच्चन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कई सवाल किए. लेकिन जब उन्हें मनमुताबिक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें बेहतरीन स्टोरीटेलर बता दिया. दरअसल, जया बच्चन ने सदन में फिल्मों की टिकटों पर लगने वाले टैक्स और एंटरटेनमेंट सेक्टर को बजट में दी गई राहत पर सवाल उठाया था. जिसका जवाब न मिलने पर उन्होंने वित्त मंत्री से कहा, आप बहुत अच्छी स्टोरीटेलर हैं. हमारे लिए यह अच्छा एंटरटेनमेंट है. मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टिकट की कीमतों की बात कर रही हूं. हम सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली इंडस्ट्री हैं.
वित्त मंत्री ने दिया ये जवाब
जया बच्चन के इस सवाल के बाद सदन का माहौल गरमा गया. निर्मला सीतारमण ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि एंटरटेनमेंट टैक्स और टिकट की कीमतें केंद्र सरकार के दायरे में हैं. यह राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र का विषय है. उन्होंने साबित किया कि वह आंकड़ों के साथ जवाब दे रही हैं और उनकी बात पूरी होने से पहले बीच में टोका जाना किसी भी तरह से ठीक नहीं है.उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि बजट 2026 में एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव इंडस्ट्री को नजरअंदाज नहीं किया गया है. सरकार कंटेंट क्रिएटर्स, एनिमेटर्स और विजुअल आर्टिस्ट्स की स्किलिंग पर जोर दे रही है.
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब सदम में जया बच्चन का बयान चर्चा का विषय बन गया है. इससे पहले भी कई बार जया बच्चन के बयान के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं. इस बार सदन में जया बच्चन ने वित्त मंत्री को जैसा ही घेरा उन्हें फट से अनेखा जवाब मिला. कुल मिलाकर, राज्यसभा की यह बहस अब सिर्फ बजट चर्चा तक सीमित नहीं रही, बल्कि बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मुद्दों को लेकर सियासी तकरार का रूप ले चुकी है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें