कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मिला-जुला, करियर में भागदौड़, व्यापार में उतार-चढ़ाव, सेहत का रखें खास ध्यान

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 12 february 2026: आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण ना होने की वजह से आज का दिन कार्य के सीलसीले से थोड़ा भागदौर करना पड़ सकता है. आज व्यापार आपका मंदा रहेगा

प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वही कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं.वही ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, मूल नक्षत्र,वज्र योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि में संचार करने वाला है.इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों की भी जानते हैं देवघर बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रसिद्ध तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी जी से?

करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन का पूर्वार्ध थोड़ा कष्टकारी रह सकता है.बॉस आपसे नाखुश रह सकता है. कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण ना होने की वजह से. आज का दिन कार्य के सीलसीले से थोड़ा भागदौर करना पड़ सकता है. परेशानी से बचना चाहते हैं तो कोई भी कार्य सोच समझ कर ही करें. आज मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है.

आज व्यापार आपका मंदा रहेगा
आर्थिक दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है. दोपहर तक व्यापार आपका मंदा रहेगा दोपहर के बाद से से समय मे कुछ परिवर्तन होगा.व्यापारियों को आज किसी कानूनी अधिकारी से बहस करने से बचना होगा. खर्च को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है. भूमि भवन या वाहन खरीदने या बिक्री की आज का सोच रहे हैं तो इसे टाल देने में ही भलाई है. आज का दिन किसी को भी कर्ज उधर ना दें.

जीवनसाथी की सेहत ख़राब रह सकती
लव और परिवारिक दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ वाद विवाद भी हो सकता है.जीवनसाथी की सेहत ख़राब रह सकती है. प्रेम संबंध मामलो मे कुछ परेशानिया आ सकती है.अपने लवर को किसी दोश्त या किसी रिश्तेदार के बहकावे मे ना आने दे.आज अपने एक्स से भी मुलाक़ात हो सकती है. बहन से किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है. संतान पक्ष से कष्ट पहुंच सकती है.स्वास्थ के दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है. मौसम बीमारी के चपेट मे आ सकते है. खासकर बच्चे को बुखार या पेट दर्द हो सकता है.जंक फूड खाने से बचना होगा. मन मे नकरात्मक विचार भी आ सकते है. नियमित योगा करे संतुलित आहार ले. माता की सेहत बिगड़ सकती है.

उपाय -आज दिन को शुभ बनाने के लिए सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनें. भगवान विष्णु की पूजा करे.
विष्णु जी को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें. इसके साथ ही केले पेड की पूजा करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP