sanju samson trolled: लैंबॉर्गिनी की तरह शुरुआत… ऑल्टो कार की तरह किया पार्क, 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए सैमसन तो लोगों को आया गुस्सा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

लैंबॉर्गिनी की तरह शुरुआत, ऑल्टो कार की तरह किया पार्क, संजू पर फूटा गुस्सा

Last Updated:

sanju samson trolled: संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए. 31 साल के संजू को शुरुआत अच्छी मिली लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके.संजू जिस तरह से आउट हुए, उसे देखकर लोग गुस्सा हो गए.लोगों ने कहा कि संजू से शुरुआत लैंबॉर्गिनी कार की तरह तेज की थी लेकिन उन्होंने अपनी पारी को रोका ऑल्टो कार की तरह.

लैंबॉर्गिनी की तरह शुरुआत, ऑल्टो कार की तरह किया पार्क, संजू पर फूटा गुस्साZoom

संजू सैमसन के आउट होने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा.

नई दिल्ली. संजू सैमसन को नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलने का मौका मिला. उन्होंने 8 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाए. उनकी इस पारी पर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ का मानना ​​है कि उन्होंने वही किया जो उन्हें टीम मैनेजमेंट ने कहा था.जबकि अन्य का कहना था कि उन्होंने सुनहरा मौका गंवा दिया. सैमसन को यह मैच खेलने का मौका इसलिए मिला क्योंकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मैच से पहले बीमार पड़ गए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की खराब सीरीज के बाद सैमसन बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन से पीछे हो गए थे, इसलिए यह उनके लिए भविष्य में अपनी काबिलियत साबित करने का एक सुनहरा मौका था.

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पारी की शुरुआत बिना किसी दबाव के साथ की. पहली ही गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ा. जल्द ही, उन्होंने बेन शिकोंगो के खिलाफ दो और छक्के और एक चौका लगाकर 300 के स्ट्राइक रेट से 7 गेंदों पर 21 रन बना लिए. पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शिकोंगो की स्टंप्स पर धीमी गेंद ने उन्हें चकमा दिया और उन्होंने गेंद को डीप मिड-विकेट पर कैच दे दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP