Same Story Same Scene : एक जैसी कहानी पर बनीं दो फिल्में, 33 साल के अंतराल में आईं पर्दे पर, दोनों हुईं मैसिव हिट, एक बन गई कालजयी मूवी – amol palekar Golmaal piya ka ghar bol bachchan 4 bollywood movies amitabh bachchan guest appearance all turn massive hit cult classic rohit shetty
Last Updated:
Amitabh Bachchan Guest Appearance : 70 के शुरुआती दशक में आई फिल्म ‘जंजीर’ फिल्म से बॉलीवुड को एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन मिले. 70-80 का दशक उनके नाम रहा. 1975 से 1985 तक पूरे 10 साल अमिताभ ही इंडस्ट्री में छाए रहे. इस दौरान विनोद खन्ना ही उन्हें टक्कर दे पाए. करियर के शुरुआती दिनों में अमिताभ ने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल भी किए. सबसे रोचक फैक्ट यह है कि अमिताभ ने जिन फिल्मों में कैमियो किया, अपनी छोटी सी झलक दिखाई, वो फिल्में हिट साबित हुईं. कुछ फिल्में तो आज कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार हैं. ये फिल्में कौन सी हैं, आइये जानते हैं…….
हृषिकेश मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन-जया भादुड़ी को ब्रेक दिए. करियर के शुरुआती दिनों में दोनों को कई फिल्मों में काम किया. अमिताभ-जया उन दिनों ऋषिकेश मुखर्जी के लिए फ्री में भी काम करने को तैयार रहते थे. बासु चटर्जी के साथ भी अमिताभ बच्चन का ऐसा ही कुछ रिश्ता था. अमिताभ ने सुपर स्टार बनने के बावजूद इन दोनों डायरेक्टर की फिल्मों में काम किया. सिनेमाघरों में आई ऐसी ही चार फिल्मों में अमिताभ बच्चन गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए. कुछ तो सिर्फ एक झलक ही दिखाई दिए. ये सभी फिल्में हिट हुईं. ये फिल्में थीं : गोलमाल, पिया का घर, वीर-जारा और बोल बचन.
25 फरवरी 1972 को रिलीज यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पिया का घर’ को बासु चटर्जी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में अमिताभ गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए थे. ताराचंद्र बड़जात्या ने फिल्मो को प्रोड्यूस किया था. जया भादुड़ी-अनिल धवन लीड रोल में थे. म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जबकि गीत आनंद बख्शी ने लिखे थे. यह एक मराठी फिल्म ‘मुंबईचा जवाई’ का रीमेक थी. फिल्म 1970 के दशक में मुंबई में रहने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों की जिंदगी की सच्चाई को करीब से दिखाती है. किशोर कुमार की आवाज में फिल्म का एक गाना ‘ये जीवन है, इस जीवन का…’ बहुत पॉप्युलर हुआ था.
जया भादुड़ी और अनिल धवन FTII में बैचमेट थे. अनिल धवन डायरेक्टर डेविड धवन के भाई हैं. अनिल धवन ने बताया था कि इस फिल्म के लिए 500 रुपये कपड़े खरीदने के लिए दिए गए थे. अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में सिर्फ एक झलक देखने को मिली थी. मूवी हिट रही. साथ ही यह फिल्म लोगों के दिल में आज भी जगह बनाए हुए है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस लिस्ट में दूसरा नाम 20 अप्रैल 1979 में रिलीज हुई हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गोलमाल’ का है. इसमें अमोल पालेकर, बिंदिया गोस्वामी और उत्पल दत्त लीड रोल में थे. एनसी सिप्पी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. स्टोरी शैलेष देव की थी. स्क्रीनप्ले सचिन भौमिक ने जबकि डायलॉग राही मासूम रजा ने लिखे थे. आरडी बर्मन के म्यूजिक से सजे फिल्म में कुल चार गाने थे. फिल्म का सबसे फेवरेट गाना ‘आने वाला पल, जाने वाला है’ गुलजार ने लिखा था. उन्हें बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड भी मिला था. ‘गोलमाल है भाई सब गोलमाल है…’ गाना बॉलीवुड की कई फिल्मों में, टीवी-सीरियल्स में इस्तेमाल हुआ. गोलमाल फिल्म में भी अमिताभ बच्चन का एक कैमियो था.
फिल्म में एक गाना ‘एक दिन सपने में देखा सपना, वो जो अमिताभ है अपना, मार्केट से आउट हुआ, लोगों को डाउट हुआ, मेरी वजह से गया, किस्मत तो बदली, क्या कहूं रियली, मैं तो अमिताभ हो गया…’ अमोल पालेकर पर फिल्माया गया था. इस गाने में अमिताभ और रेखा गेस्ट अपीयरेंस में थे. करीब 45 लाख के बजट में बनी इस मूवी ने 1.6 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. यह फिल्म उस दौर में बन रही मसाला फिल्मों से बिल्कुल हटकर थी. फिल्म के संवाद, सीन्स इतने फनी थे कि आज भी दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं. 1979 में गोलमाल कमाई के मामले में 6वें नंबर पर थी. मूवी को 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे.
इस लिस्ट में तीसरी फिल्म 12 नवंबर 2004 को दिवाली के दिन रिलीज हुई वीर-जारा है. इस फिल्म ने 30 अवॉर्ड्स जीते थे. फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, अनुपम खेर लीड रोल में नजर आए थे. कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी थी. डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया था. फिल्म को आदित्य चोपड़ा-यश चोपड़ा ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. फिल्म में संगीतकार मदन मोहन की 30 साल पुरानी सुरीली धुनों को यश चोपड़ा ने छांटा और अपनी फिल्म ‘वीर-जारा’ में इस्तेमाल किया. जावेद अख्तर ने गीत लिखे और ये गाने अमर हो गए. फिल्म भी सुपरहिट निकली. मदन मोहन के बेटे संजीव कोहली ने पूरी लगन के साथ काम किया.
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी गेस्ट रोल में नजर आए थे. वो फिल्म में शाहरुख खान के पैरेंट्स बने हुए थे. लोहिड़ी सॉन्ग भी शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया था. फिल्म का एक गाना ‘तेरे लिए हम हैं जिए…’ जावेद अख्तर ने लिखा था जिसका मुखड़ा ही पूरी लव स्टोरी को बताता है. प्यार के दर्द-अहसास और कसमों-वादों को बताता है. वीर-जारा में कुल 11 गाने रखे गए थे. फिल्म का म्यूजिक बहुत ही मेलोडियस था. सभी गाने सुपरहिट निकले थे. 23 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 97 करोड़ का बिजनेस किया था. वीर-जारा 2004 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर थी.
अमिताभ बच्चन 6 जुलाई 2012 में रिलीज हुई और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बोल बच्चन’ में भी कैमियो में नजर आए थे. इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, आसिन, प्राची देसाई, नीरज वोरा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह जैसे सितारे नजर आए थे. यह फिल्म 1979 की हृषिकेश मुखर्जी की ‘गोल माल’ का रीमेक थी. उत्पल दत्त वाले रोल को अजय देवगन ने और अमोल पालेकर वाले किरदार को अभिषेक बच्चन ने प्ले किया था. अमिताभ बच्चन भी कैमियो रोल में नजर आए थे. यह फिल्म भी मैसिव हिट रही थी. फिल्म का एक गाना ‘बोल-बोल बच्चन’ अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था. 66 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 1,59,66,40,000<br />करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक मैसिव हिट फिल्म साबित हुई थी. बंटी और बबली, सरकार, सरकार राज जैसी फिल्मों में बाप-बेटे की जोड़ी यानी अमिताभ-अभिषेक ने एक साथ काम किया है.