तुम हो अकेले, हम भी अकेले… AIMIM का चंद्रशेखर को इशारा, दलित-मुसलमान गठबंधन पर जोर
Last Updated:
गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. शौकत अली ने कहा की दलित ओर मुस्लिमों का गठबंधन ही यूपी में बीजेपी को रोक सकता है. हम अगर अकेले चुनाव में गए तो 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने दिया चंद्रशेखर को गठबंधन का इशारा.
साहरनपुरः बॉलीवुड की फिल्म कयामत से कयामत तक में एक गाना है, जिसके बोल कुछ इस तरह से हैं कि तुम हो अकेले, हम भी अकेले, मजा आ रहा, कसम से. अब आप सोच रहे होंगे की भला इस खबर में इस गाने की क्या उपयोगिता है, तो हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत में भी कुछ ऐसे ही नजारे देखने को मिल रहे हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाला है. लेकिन उससे पहले ही सियासी बयानबाजी और राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. वैसे तो यूपी की सियासत में पहले से तीन मोर्चा है, एक एनडीए, दूसरा इंडिया गठबंधन और तीसरा बसपा अकेले. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यूपी में एक और मोर्चा बनने वाला है, जिसमें आजाद समाज पार्टी यानी कि चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम यानी कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी साथ आ सकती है और इसका संकेत AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दे दी है.
दलित-मुस्लिम गठबंधन पर शौकल अली का जोर
गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. शौकत अली ने कहा की दलित ओर मुस्लिमों का गठबंधन ही यूपी में बीजेपी को रोक सकता है. हम अगर अकेले चुनाव में गए तो 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. साथ ही सपा कांग्रेस पर शौकत अली जमकर बरसे. शौकत अली ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए दलित मुस्लिम को एक होना होगा. पश्चिमी यूपी में AIMIM को नुक्कड़ सभाएं करने की इजाजत नहीं दी जा रही है.
चंद्रशेखर के साथ जाना AIMIM की मजबूरी या पसंद
यूपी की सियासत में चंद्रशेखर आजाद अपनी पार्टी की ताकत देख चुके हैं. साथ ही वह कई बार बसपा के साथ गठबंधन की भी कोशिश कर चुके हैं. लेकिन चंद्रशेखर की जो छवि है एक कट्टर वाली और हिन्दू विरोधी वाली, उसको देखते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी उन्हें भाव नहीं दिया. कहा यह भी जाता है कि बसपा सुप्रीमो को इस बात का डर है कि कहीं यूपी में दलितों का मसीहा ना बदल जाए, इसके लिए भी वह चंद्रशेखर को राजनीतिक भाव नहीं देती हैं. वहीं AIMIM की कट्टरता के कारण सपा, कांग्रेस और बसपा ने दूरी बनाई हुई है. ऐसे में AIMIM का यूपी में अकेले चुनाव लड़ना ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगा. यही वजह है कि AIMIM बार-बार चंद्रशेखर को गठबंधन का इशारा दे रही है.
बाबरी विवाद पर क्या बोले AIMIM के शौकत अली
शौकत अली ने कहा कि सहारनपुर में 6 जगहों पर कार्यक्रम होना था. लेकिन सिर्फ प्रेस वार्ता की ही इजाजत मिली है. यूपी सरकार हमसे अभी से डर गई है. वहीं बाबरी मस्जिद विवाद पर शौकत अली ने कहा कि बाबरी तोड़ने वही लोग जा रहे जो 1992 में तोड़ चुके हैं. बाबरी को लेकर कोई विवाद है तो कोर्ट जाना चाहिए था. साथ ही शौकत अली ने अपने विवादि बयान हम दो हमारे दो दर्जन बच्चे वाली बात पर सफाई दी. साथ ही उन्होंने कोटद्वार में दीपक कुमार को लेकर चल रहे विवाद पर दीपक की जमकर तारीफ की.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें