राजपाल यादव की मदद के लिए अनुप जलोटा ने बढ़ाया हाथ, 5 लाख देने का किया ऐलान, बोले- ‘मुश्किल वक्त में साथ हूं’

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. अब उनकी जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, और कोर्ट ने उन्हें राहत देने से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में राजपाल के सपोर्ट में इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सामने आकर मदद की अब इसी लिस्ट में अनुप जलोटा का नाम भी जुड़ गया है.

राजपाल यादव की मदद के लिए अनुप जलोटा ने बढ़ाया हाथ, 5 लाख देने का किया ऐलानZoom

सपोर्ट में आए अनुप जलोटा

गौरतलब है कि राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता-पता लापता’ बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से तकरीबन पांच करोड़ रुपए का लोन लिया था. लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए.इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कई मौके दिए, लेकिन बार-बार भुगतान न करने के चलते अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था.

5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

हाल ही में सिंगर अनुप जलोटा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि है कि वह मुश्किल वक्त में राजपाल यादव का साथ देना चाहते हैं. अनुप जलोटा ने भी 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है. इस वीडियो में अनुप जलोटा ने कहा कि उन्हें जब से इस बारे में पता चला वह काफी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. ऐसे में दोस्तों को मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए. इडंस्ट्री के और लोग भी मदद कर रहे हैं और मैं भी 5 लाख रुपये भेज रहा हूं, ताकि राजपाल को थोड़ी मदद हो सके.

ये सेलेब्स भी कर चुके मदद

राजपाल यादव को जेल से निकालने के लिए इंडस्ट्री के कई स्टार्स उनकी मदद करने के लिए सामने आए हैं. किसी ने सीधे पैसे ट्रांसफर किए, तो किसी ने एडवांस पेमेंट देकर साथ निभाया. अब तक सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और सोनू सूद जैसे कई बड़े सितारों ने उनकी मदद की है. राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि कई नामी लोग उनसे संपर्क कर चुके हैं. डेविड धवन, रतन नैन और अन्य कलाकार भी सहयोग करने को तैयार हैं. राजपाल इस समर्थन से भावुक और आभारी हैं.

बता दें कि आज कोर्ट में सुनवाई के बा राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है. जिसके बाद उन्हें छह महीने की सजा भुगतनी पड़ रही है. उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया.फैंस को उम्मीद थी कि आज शायद उनके हक में कोई ऐसा फैसला आएगा कि वह जेल से बाहर आ पाएंगे. लेकिन कोर्ट के फैसले के सामने आने के बाद अभी वह जेल में ही रहेंगे.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP