Mohammad Nabi fined: अफगान क्रिकेटर को अंपायर से तू-तू मैं-मैं करना पड़ा भारी, ICC ने चलाया ‘हंटर’
Last Updated:
Mohammad Nabi fined: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में हुई, जब नबी ने गेंदबाज लुंगी एनगिडी के कलाई बैंड को लेकर अंपायर से लंबी बहस की.

मोहम्मद नबी पर लगाया गया जुर्माना.
नई दिल्ली. अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में हुई, जब नबी ने गेंदबाज लुंगी एनगिडी के कलाई बैंड को लेकर अंपायर से लंबी बहस की. अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने के कारण उन्होंने आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया. नबी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल के मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया. इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
नबी को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 को तोड़ने का दोषी पाया गया. यह नियम इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को न मानने से जुड़ा है. ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, थर्ड अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर के.एन. अनंथापद्मनाभन ने नबी पर आरोप लगाए थे. लेवल 1 के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं.
मोहम्मद नबी पर लगाया गया जुर्माना.
डबल सुपर ओवर थ्रिलर में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसका परिणाम दो सुपरओवर के बाद निकला था. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे. अफगानिस्तान भी 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई. इसके बाद हुए पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बनाए और मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया. इसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए.
24 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान ने पहले 2 गेंदों में बिना किसी रन के मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया. अगले 4 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे. रहमानुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज को लगातार 3 छक्के लगाए. इसके बाद केशव ने वाइड फेंकी. आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे. गुरबाज इस गेंद पर आउट हो गए और अफगानिस्तान रोमांचक मुकाबले को 4 रन से गंवा बैठी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें