ये कैसा कलियुगी पति! दो बीवीयों के बाद अब तीसरी ने भी खाया जहर, भाई बोला- जीजा लगातार…

Share to your loved once


Last Updated:

Mahoba News: एक शख्स ने तीन-तीन शादियां कीं, लेकिन कोई भी उसके साथ ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पा रहा है. पहली बीवी की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई तो दूसरी बीवी ले आया. वो भी जिंदा नहीं रही तो तीसरी से शादी कर ली. अब तीसरी वाली भी जिंदगी मौत से लड़ रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

ये कैसा कलियुगी पति! 2 बीवीयों के बाद अब तीसरी ने खाया जहर, भाई बोला- जीजा...Zoom

महिला ने जहर खाया.

महोबा: यूपी के महोबा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो पत्नियों की मौत के बाद अब तीसरी पत्नी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. कुलपहाड़ के ठठेवरा गांव में संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगलने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने ही जान से मारने की नीयत से उसे जहर पिलाया है. परिवार ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है.

यह है मामला

महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां के ठठेवरा गांव में रहने वाले कैलाश यादव की तीसरी पत्नी 27 साल की सर्वेश इस समय जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचेत अवस्था में पड़ी है. जहरीला पदार्थ शरीर में पहुंचने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. मगर, यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि रिश्तों के बीच गंभीर आरोपों का है.

जीजा पर आरोप

सर्वेश के भाई सतीश यादव ने अपने जीजा कैलाश पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सतीश का कहना है कि कैलाश उसकी बहन को रखना नहीं चाहता था और पिछले एक साल से उसे दाने-दाने के लिए मोहताज कर रखा था. भाई का आरोप है कि कैलाश ने ही साजिश के तहत उसकी बहन को जहरीला पदार्थ पिलाया है. हैरत की बात तो यह है कि कैलाश की यह तीसरी पत्नी है.

परिजनों के मुताबिक, कैलाश की पहली पत्नी बादाम की मौत डिलीवरी के दौरान हुई थी. इसके बाद उसने अपनी ही साली शगुन से विवाह किया, लेकिन उसने भी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर आत्महत्या कर ली. अब 10 साल पहले ब्याही गई तीसरी पत्नी सर्वेश भी उसी रास्ते पर है, जहां मौत का साया मंडरा रहा है.

पीड़ित परिवार का कहना है कि कैलाश अब अस्पताल से लौटने पर सर्वेश को जान से मारने की धमकियां दे रहा है. पहले भी प्रताड़ना की शिकायत थाने में की गई थी. दो मासूम बच्चों की मां सर्वेश के लिए अब उसका भाई इंसाफ की गुहार लगा रहा है. जिला अस्पताल के डॉक्टर सीएस राजपूत का कहना है कि जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण महिला को अस्पताल में लाया गया था, जहां उसका उपचार किया गया.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP