रूस में ब्‍लॉक होगा वॉट्सऐप! 10 करोड़ यूजर्स को मिलेगा देसी ऐप, सरकार ने कर ली तैयारी, ट्रायल भी पूरा

Share to your loved once


Last Updated:

WhatsApp Ban : रूस ने अमेरिकी मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को पूरी तरह बैन करने की तैयारी कर ली है. इसके लिए बाकायदा देसी ऐप उपलब्‍ध कराया जाएगा और वॉट्सऐप को ब्‍लॉक करने की कोशिश भी की जा चुकी है. रूस का मानना है कि अपने नागरिकों को ज्‍यादा सुरक्षित और देसी तकनीक पर आधारित मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म उपलब्‍ध कराना जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

रूस में ब्‍लॉक होगा वॉट्सऐप! 10 करोड़ यूजर्स को मिलेगा देसी ऐपZoom

वॉट्सऐप को रूस ने बैन कर दिया है.

नई दिल्‍ली. यूक्रेन से युद्ध की वजह से अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए रूस ने अपने देश में वॉट्सऐप को ब्‍लॉक करने की तैयारी कर ली है. रूस ने अपने देश में करीब 10 करोड़ वॉट्सऐप यूजर्स को देसी और ज्‍यादा सुरक्षितमैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने की मंशा जताई और देश में वॉट्सऐप को ब्‍लॉक करने की कोशिश की है. रूस का मानना है कि अपने देश के नागरिकों को प्राइवेट और ज्‍यादा सुरक्षित तकनीकी प्‍लेटफॉर्म उपलब्‍ध कराना आज के समय की जरूरत है.

हालांकि, द कैस्पियन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रूस में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच अब संभव नहीं रही है, क्योंकि इनके डोमेन को देश के राष्ट्रीय डोमेन नेम सिस्टम (DNS) से हटा दिया गया है. बुधवार से ही रूस के यूजर्स व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. पहले जहां ट्रैफिक को धीमा करने जैसी पाबंदियां लगाई जाती थीं, वहीं अबकी बार ये प्लेटफॉर्म्स पूरी तरह ‘अदृश्य’ हो गए हैं. जब यूजर्स इन साइट्स को खोलने की कोशिश करते हैं, तो उनके सिस्टम संबंधित IP एड्रेस नहीं ढूंढ पाते, जिससे ‘डोमेन मौजूद नहीं है’ जैसे एरर मैसेज दिखते हैं.

इन प्‍लेटफॉर्म पर भी श‍िकंजा
रूसी मीडिया के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स के अलावा BBC, Deutsche Welle, Radio Free Europe/Radio Liberty, गुमनाम Tor ब्राउजर और सोशल नेटवर्क इंस्टाग्राम जैसी वेबसाइट्स और सेवाओं तक भी पहुंच बंद कर दी गई है. रूस के इंटरनेट प्रोवाइडर्स के लिए नेशनल डोमेन नेम सिस्टम का इस्तेमाल करना अनिवार्य है, जिसे देश के ‘सॉवरेन इंटरनेट’ कानून के तहत Roskomnadzor देखता है. साल 2021 से ही अधिकारियों ने Google DNS जैसी वैकल्पिक DNS सेवाओं के इस्तेमाल पर भी लगातार पाबंदियां लगाई हैं.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP