‘मैं नहीं कहता 5 करोड़ दो’, मीका सिंह ने ₹11 लाख से की राजपाल यादव आर्थिक मदद, हाथ जोड़कर की लोगों से विनती

Share to your loved once


Last Updated:

राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद मीका सिंह ने 11 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है और फिल्म इंडस्ट्री से एकजुट होकर उनका साथ देने की अपील की है. राजपाल यादव छह महीने की जेल की सजा काट रहे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके राहत की आखिरी अपील को खारिज कर दिया था. इसके बाद 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

ख़बरें फटाफट

'मैं नहीं कहता 5 करोड़ दो', मीका सिंह ने  ₹11 लाख से की राजपाल यादव आर्थिक मददZoom

मीका सिंह ने की राजपाल यादव के लिए अपील की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है. इस मुश्किल घड़ी में इंडस्ट्री के कई लोग उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं. अब मीका सिंह ने भी 11 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है. मीका ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से आगे बढ़कर मदद करने की अपील की है.

मीका सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कहते हैं, “जैसा कि आप सबको पता है कि हमारे सुपरस्टार राजपाल यादव एक कठिन समय से गुजर रहे हैं. हम सबको उनके हालात पता है. इस समय उनको बहुत पैसों की जरूरत है. मैं अपील करता हूं कि जिन सुपरस्टार्स, प्रोड्यूसर्स ने उनके साथ काम किया है, यह उनके लिए सही समय है कि राजपाल यादव की मदद की जाए. उन्हें सपोर्ट किया जाए.”

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP