IND vs NAM: अमेरिका के खिलाफ की तीन गलतियां आज मत दोहरा देना टीम इंडिया, वरना नामीबिया कर देगा उलटफेर!
Last Updated:
India vs Namibia T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ भारत को जीत आसानी से नहीं मिली. अमेरिकी खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय को कड़ी टक्कर दी, खासकर उनके गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी नजर आए. इस मुकाबले में टीम इंडिया से कई गलतियां भी हुईं. ऐसे में आइए जानते हैं, उन तीन गलतियों के बारे में, जिन्हें आज (12 फरवरी) नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को नहीं दोहराना चाहिए.=

नामीबिया से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान.
नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही हफ्ते में एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं. अफगानिस्तान, नेपाल, नीदरलैंड और यूएसए जैसी छोटी टीमें साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत जैसी वर्ल्ड चैंपियन टीमों को कांटे की टक्कर देती नजर आई हैं. आज (12 फरवरी ) को तीन मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें सभी की नजरें भारत और नामीबिया के मुकाबले पर रहने वाली हैं, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ जीत से की थी. यूएसए के खिलाफ भारत को भले ही जीत मिल गई, लेकिन इस मुकाबले में की गई तीन गलतियां टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ दोहराना नहीं चाहेगी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें