2016 से लापता है ये हसीना, कभी किया बॉलीवुड पर राज, अब एजेंट बन कमा रही मोटा पैसा, पहचाना क्या?
Last Updated:
एक दौर में बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अदाओं से छाई रहने वाली यह हसीना 2016 के बाद से फिल्मों से लगभग गायब है. एक्टिंग छोड़ उन्होंने करियर की नई दिशा पकड़ी और अब पर्दे के पीछे रहकर सेलेब्रिटी मैनेजमेंट व डील्स संभालती हैं. कैमरे से दूर रहते हुए भी उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई. फैंस आज भी उनकी वापसी की आस लगाए बैठे हैं-पहचाना क्या?
नई दिल्ली. साल 2003 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा’ आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया था. फिल्म की कहानी जितनी दिलचस्प थी, उसके किरदार भी उतने ही खास थे. हर पात्र की अपनी अलग दुनिया थी, लेकिन सभी किरदार एक-दूसरे से बखूबी जुड़े हुए थे. यही आपसी उलझनें और गलतफहमियां फिल्म को एक मजेदार मोड़ देती रहीं.
फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी अदायगी से दर्शकों का दिल जीता. खासकर भोली-भाली अंजलि का किरदार, जिसने अपनी सादगी और मासूमियत से लोगों को खूब प्रभावित किया. इस भूमिका को एक्ट्रेस रिमी सेन ने निभाया था. हालांकि, लंबे समय से रिमी सेन बड़े पर्दे से दूर हैं. अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने के बाद अब वह रियल एस्टेट के क्षेत्र में सक्रिय हैं और एक एजेंट के रूप में काम कर रही हैं.
फिल्म ‘हंगामा’ में नंदू और अंजलि की लव स्टोरी और सभी किरदारों की कॉमेडी ने हर बार दर्शकों का दिल जीता. फिल्म को जितनी बार देखा गया, उतनी बार दर्शक खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। फिल्म में अंजलि का किरदार निभाने वाली रिमी सेन की भूमिका ने भी दर्शकों का दिल जीता, लेकिन हंगामा की रिमी सेन आज असल जिंदगी में बहुत बदल चुकी हैं. फोटो साभार-subhamitra03/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
अभिनेत्री का चेहरा पहचान पाना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि फिलर्स और बोटॉक्स ट्रीटमेंट की वजह से चेहरे की बनावट पहले जैसी नहीं रही है. यूजर्स भी अभिनेत्री के चेहरे को देखकर हैरान हैं और हर पोस्ट पर यही सवाल कर रहे हैं कि चेहरे का क्या ही करा डाला. फोटो साभार-subhamitra03/Instagram
फिल्मों से दूर रिमी सेन इन दिनों दुबई बेस्ड रियल एस्टेट एजेंट बन गई है. एक्ट्रेस रियल एस्टेट के व्यवसाय में जानी-मानी हस्ती बन चुकी हैं और लोगों को उनके सपनों का घर दिलवाने में भी मदद करती हैं. फोटो साभार-subhamitra03/Instagram
रिमी का इंस्टाग्राम रियल एस्टेट इवेंट्स की वीडियो से भरा है और सिर्फ दुबई ही नहीं, वे बाकी शहरों में भी अपना बिजनेस सेटअप करने का प्लान बना रही हैं. भले ही हिंदी सिनेमा की पारी ज्यादा लंबी नहीं रही, लेकिन पर्दे से दूर होने के बाद उन्होंने दूसरी फील्ड में अपना सिक्का जमा लिया है. फोटो साभार-subhamitra03/Instagram
रियल एस्टेट के अलावा रिमी प्राइवेट ब्रांड इवेंट्स का भी हिस्सा बनती हैं और बड़े ब्रांड्स के लॉन्च में भी पहुंचती हैं. सोशल मीडिया पर रिमी को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वे अभिनेत्री के नए अवतार से हैरान भी हैं. फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री ने बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया, लेकिन हिंदी सिनेमा में उन्हें ‘धूम’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली थी. फोटो साभार-subhamitra03/Instagram