रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 5 आरोपियों पर मकोका, 17 फरवरी तक बढ़ी कस्टडी
Last Updated:
मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग का मामला अब और गंभीर हो गया है. इस केस में गिरफ्तार पांचों आरोपियों पर पुलिस ने मकोका लगा दिया है. स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 17 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. जांच में सामने आए खुलासों के बाद पुलिस को बड़ी साजिश का शक है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

रची जा रही थी ये साजिश
नई दिल्ली. मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. इस केस में पकड़े गए पांचों आरोपियों पर अब मकोका लगा दिया गया है. यानी मामला अब और गंभीर हो गया है.
बुधवार को जब इन आरोपियों की पुलिस कस्टडी खत्म हुई तो उन्हें स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया गया. मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से 15 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इतनी लंबी हिरासत देने से मना कर दिया. फिलहाल सभी आरोपियों को 17 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
आरोपियों पर लगाया गया मकोका
दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था शुभम लोनकर
जांच में यह भी सामने आया है कि फरार आरोपी शुभम लोनकर मुंबई में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था. उसने गिरफ्तार आरोपियों से कहा था कि मुंबई में कुछ बड़ा करना है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिग्नल ऐप के जरिए शुभम के संपर्क में थे. शुभम ने एक आरोपी के बैंक खाते में 40 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए थे.
पुलिस का कहना है कि शुभम ने अपने भाई प्रवीण लोनकर को तीन हथियार दिए थे, जो आगे आरोपियों तक पहुंचाए गए. अब प्रवीण से भी पूछताछ की तैयारी है. फरार शुभम की तलाश में छापेमारी और निगरानी तेज कर दी गई है. पुलिस मान रही है कि इस पूरे मामले के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें