Jonathan Trott gets emotional: इस हार को पचा पाना मुश्किल…दिल टूट गया, अफगानिस्तान के कोच हुए इमोशनल
Last Updated:
Jonathan Trott gets emotional: अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट का कहना है जीत के नजदीक पहुंचकर हारने से दिल टूट जाता है. साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हरा दिया. इस हार के बाद ट्रॉट ने कहा कि इसको पचा पाना बहुत मुश्किल है.

अफगानिस्तान के करीबी मुकाबले में हार से कोच ट्रॉट का दिल टूट गया.
अहमदाबाद. अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से दूसरे सुपर ओवर में मिली हार के बाद कहा कि ऐसी हारें लंबे समय तक चुभती हैं. लेकिन उन्होंने माना कि दक्षिण अफ्रीका ने फील्डिंग में उनकी टीम को कमजोर साबित किया. टी20 वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मैचों में से एक में दक्षिण अफ्रीका ने दो सुपर ओवर के बाद अफगानिस्तान को हराया. ट्रॉट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इससे पता चलता है कि हमारी टीम कितनी शानदार है. हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और न्यूजीलैंड से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका से इतना करीबी मैच हारना दिल तोड़ने वाला है. हमें कठिन ग्रुप भी मिला है.’
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने कहा कि ऐसी हारें लंबे समय तक चुभती हैं. उन्होंने कहा, ‘टीम को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए, लेकिन कई बार ऐसी हारें लंबे समय तक याद रहती हैं. अब जरूरी है कि हम इसके अच्छे पहलुओं को देखें और जहां गलतियां हुई हैं, उनमें सुधार करें.’
अफगानिस्तान के करीबी मुकाबले में हार से कोच ट्रॉट का दिल टूट गया.
ट्रॉट ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका की फील्डिंग बहुत अच्छी थी. रन आउट, बाउंड्री पर कैच और रन बचाने की कोशिशें. जबरदस्त फील्डिंग और शायद यही फर्क था.’ ट्रॉट के कोच रहते अफगानिस्तान पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी. इस वर्ल्ड कप के बाद वह टीम से विदा ले रहे हैं, लेकिन अभी इस बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से मना किया.
बकौल ट्रॉट, ‘टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इस पर बात करेंगे. अभी दो अहम मैच खेलने हैं. अभी कुछ और बात करने का समय नहीं है. मैं अभी भी कोच हूं और मुझे यह देखना है कि दिल्ली में यूएई के खिलाफ हम अच्छा खेलें.’
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें