team india new post: टीम इंडिया में किसको मिला ‘गेम कंट्रोलर’ का पद, 2बल्लेबाजों के पास रहेगा चार्ज

Share to your loved once


नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट की तेज़ रफ्तार दुनिया में जहां हर गेंद पर चौका–छक्का देखने की उम्मीद की जाती है, वहीं भारतीय टीम के युवा स्टार तिलक वर्मा ने एक परिपक्व बयान देकर सबका ध्यान खींच लिया है.  अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निडर अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले तिलक ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ ‘हिटर’ बनकर नहीं, बल्कि टीम की जरूरत के मुताबिक ‘गेम कंट्रोलर’ की भूमिका निभाने को भी तैयार हैं.  मौजूदा टी20 विश्व कप के बीच उनका यह बयान भारतीय बल्लेबाजी क्रम की गहराई और लचीलेपन को दर्शाता है.

तिलक ने बुधवार को यहां कहा कि अगर परिस्थितियां मांग करें, तो वह कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभालने और उसे दिशा देने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं.  यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि टी20 फॉर्मेट में अक्सर बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने का दबाव रहता है, लेकिन मैच की परिस्थितियां कई बार संयम, समझदारी और साझेदारी की मांग करती हैं.

तिलक वर्मा के तेवर 

चोट से उबरने के बाद तिलक वर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम में सफल वापसी की है. भारत ने सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छह विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन बाद में वापसी करते हुए आराम से जीत दर्ज की. नामीबिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर तिलक ने कहा, कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हमसे कहा है कि अगर अमेरिका के खिलाफ हुए मैच की तरह विकेट जल्दी-जल्दी गिरें तो हमें सावधानी से खेलना चाहिए.  जरूरत पड़ने पर सूर्यकुमार भाई और मैं सू्त्रधार की भूमिका निभा सकते हैं.

तिलक ने अभ्यास मुकाबलों में शानदार वापसी की जिसमें उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 24 गेंद में 38 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंद में 48 रन बनाकर अपनी फॉर्म और तैयारी दिखाई.स उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप टीम में वापसी कर खुश हूं. मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम को विश्व कप जीतने में मदद करना है. यहां तक कि जब मैं खेल नहीं रहा था, तब भी मैं भारत के मैच जीतने का ही सोच रहा था.

सूर्या भाउ हैं तो क्या चिंता

सूर्यकुमार यादव अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, वहीं तिलक वर्मा ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भरोसेमंद और बहुमुखी बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है.  ऐसे में दोनों का एक साथ ‘पारी के सूत्रधार’ की भूमिका निभाने का संकेत विपक्षी टीमों के लिए चेतावनी जैसा है. यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि भारतीय टीम की रणनीतिक सोच और बल्लेबाजी में मौजूद विकल्पों की ताकत का संदेश भी है.

बुमराह फिट खेलेंगे मैच 

उन्होंने यह भी बताया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बृहस्पतिवार को होने वाले मुकाबले के लिए फिट हैं जो पहला मैच नहीं खेल पाए थे. उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह फिट हैं और नामीबिया के खिलाफ कल के मैच के लिए उपलब्ध हैं. कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर तिलक ने कहा, ‘‘हम एक समय में एक मैच पर ही ध्यान दे रहे हैं। हम श्रीलंका की परिस्थितियों और मैच के लिए तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP