UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा में चाकचौबंद रहेगी व्यवस्था, सफाई समेत जारी किए गए ये निर्देश – Uttar Pradesh News
Last Updated:
UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अपने आखिरी दौर में हैं. यूपी बोर्ड ने सफाई और सुरक्षा से लेकर तमाम चीजों को लेकर निर्देश जारी किए हैं.

UP Board Exam 2026 : कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर वाला परिचय पत्र मिलेगा.
प्रयागराज. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए हैं. परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. पहली बार कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी किए जाएंगे. ताकि बोर्ड परीक्षा में फर्जी कक्ष निरीक्षक ड्यूटी न कर सकें.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बताया है कि 10 फरवरी 2026 को यूपी बोर्ड के पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों के मुद्रित और क्यू आर कोड युक्त परिचय पत्र अपलोड कर दिए गए हैं. बोर्ड ने सभी जिलों के डीआईओएस को बीएसए से समन्वय करते हुए 12 फरवरी तक पर्याप्त कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मियों और परीक्षार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था रहेगी. सभी जिलों के सीएमओ समन्वय स्थापित करते हुए 13 फरवरी तक आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित क
परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी साफ-सफाई
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षा केंद्रों के आसपास समुचित साफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं. सभी जिलों के सीडीओ से समन्वय स्थापित करते हुए 13 फरवरी से यह सुनिश्चित किया जाएगा. शहरी क्षेत्र में नगर आयुक्त से समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्रों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
8033 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी और जवाबदेही केंद्र व्यवस्थापकों की होगी. बोर्ड की ओर से स्थानीय प्रशासन को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं. यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. जिसमें से हाईस्कूल के 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट के 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी हैं.
18 जिले संवेदनशील घोषित
नकल माफिया और अवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है. इनमें आगरा,मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज,कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़,बलिया, मऊ,जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं. इन जिलों में कुछ विषयों और तिथियों को अधिक संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी और कड़े प्रशासनिक इंतजाम किए जा रहे हैं.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें