UP Budget 2026: बेटियों को मिलेंगे पंख! 400 करोड़ से स्कूटी योजना का ऐलान, जानिए जरूरी बातें
Last Updated:
यूपी सरकार ने वित्तीय बजट 2026-27 में बेटियों को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस घोषणा के बाद छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. उनका मानना है कि इस योजना से मेधावी बेटियों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेंगी.
मेरठ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया गया. बजट की अगर बात की जाए तो सभी वर्गों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है. वहीं, वर्ष 2022 के चुनावी घोषणा पत्र में जिस तरह से बेटियों को स्कूटी देने का बात कही गई थी. उसको लेकर भी इस वित्तीय बजट में 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम की ओर से रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज में अध्ययन करने वाली बेटियों से खास बातचीत की.
आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ेंगे कदम
लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए छात्रा खुशी मलिक ने कहा कि जिस तरह से यूपी सरकार की ओर से वित्तीय बजट 2026-27 में बेटियों को स्कूटी देने की घोषणा की है. वह बेटियों के लिए काफी अच्छा कदम है. इस योजना के माध्यम से बेटियों के कदम आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ेंगे. क्योंकि अभी तक देखने को मिलता है कि इंटर तक तो पास के ही स्कूल में अध्ययन कर लेते हैं. लेकिन, जब ग्रेजुएशन करने के लिए शहर की तरफ बढ़ना होता है. तो कई बार समय पर वाहन मिलने के कारण दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं. अगर वह मदद करेंगे तभी अध्ययन कर पाते हैं. ऐसे में जो सरकार द्वारा ही स्कूटी प्रदान की जाएगी. उससे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान करें सरकार
एमए में अध्ययन करने वाली जया ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार अब स्कूटी प्रदान करने जा रही है. उससे बेटियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. क्योंकि अभी घर से कॉलेज जाने में प्रतिदिन काफी पैसे खर्च हो जाते हैं. ऐसे में जब खुद का ही वाहन होगा तो उस पैसे का सदुपयोग कर सकते हैं. हालांकि वह कहती हैं कि सरकार पेट्रोल वाली स्कूटी देने के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटी पर कर फोकस करती है. तो यह बेटियों के लिए और भी बड़ी सौगात होगी. क्योंकि इससे कम खर्चे में जहां बेटियां शिक्षा अध्ययन कर पाएंगी. वहीं, पर्यावरण को संतुलित करने में भी इलेक्ट्रिक स्कूटी महत्वपूर्ण योगदान निभाती है.
स्कूटी का रहेगा इंतजार
छात्रा साजिया ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जब भाजपा की ओर से चुनावी घोषणा पत्र में स्कूटी देने की बात कही थी. तो उससे काफी उम्मीदें जगी थी. हालांकि सरकार की ओर से देर से बजट में इसका प्रावधान किया गया है. लेकिन, देर से भी अगर सरकार इस तरफ कदम बढ़ा रही है, यह बेटियों के लिए काफी अच्छा है. वहीं दूसरी ओर छात्रा अलमीरा ने सरकार के इस फैसले की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बेटियों के सामने ग्रेजुएशन में अध्ययन करने के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होती है. वह प्रतिदिन किस तरह से कालेज आए जाए. गरीब एवं मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाले माता-पिता का इतना सामर्थ नहीं होता कि वह बेटियों के लिए नई स्कूटी खरीद कर दें या फिर प्रतिदिन उसका किराए का खर्च उठा पाएं. बताते चलें कि सभी बेटियां इस कदम की प्रशंसा कर रही है.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें