कितने पढ़े-लिखे हैं एक्टर आदर्श गौरव? ‘द व्हाइट टाइगर’ ने बनाया इंटरनेशनल स्टार! कभी 5 महीने तक नहीं मिला था काम

Share to your loved once


Last Updated:

Adarsh Gourav Education: s आदर्श गौरव ने अब तक अपने हर किरदार से फैंस के जहन में एक अमिट छाप छोड़ी है. अपने एक्टिंग टैलेंट के दम पर उन्होंने फैंस को अपना मुरीद बना बनाया है. एक्टिंग के अलावा वो सिंगिंग में भी माहिर हैं और विदेश में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर इतना दमदार रोल निभाने वाले आदर्श असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं?

ख़बरें फटाफट

कितने पढ़े-लिखे हैं आदर्श गौरव? ‘द व्हाइट टाइगर’ ने बनाया इंटरनेशनल स्टारZoom

हर रोल से जमाई धाक

नई दिल्ली. जाने माने एक्टर आदर्श गौरव जल्द ही फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आने वाले हैं. उनकी ये फिल्म पहले 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.इस फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर अहम रोल में नजर आने वाले हैं.

प्रियंका-राजकुमार की फिल्म से मिली पहचान

स्कूल खत्म करने के बाद आदर्श ने कॉलेज की पढ़ाई शुरू की. इसी के साथ धीरे-धीरे एक्टिंग करियर पर भी वह फोकस कर रहे थे. उन्होंने ड्रामा और परफॉर्मिंग आर्ट्स से जुड़ी ट्रेनिंग ली. वह अलग-अलग ऑडिशन देने लगे और थिएटर वर्कशॉप्स में हिस्सा लेने लगे. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. वो शाहरुख खान की फिल्म माय नेम इज खान में भी नजर आए थे. लेकिन असली पहचान उन्हें साल 2021 में आई द व्हाइट टाइगर से मिली.इस फिल्म में उनका काम काफी पसंद किया गया था. आदर्श को बाफ्टा अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला.

कितने पढ़े-लिखे हैं आदर्श गौरव?

बात अगर आदर्श की पढ़ाई की करें तो आदर्श ने पारंपरिक तरीके से लंबी यूनिवर्सिटी डिग्री भले न की हो, लेकिन उन्होंने एक्टिंग और म्यूजिक की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है. उन्होंने खुद को स्किल्स के जरिए तैयार किया. आज के दौर में जहां कई सितारे बड़े-बड़े कॉलेजों से पढ़कर आते हैं, वहीं आदर्श ने अपने टैलेंट और मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई. आदर्श गौरव इस बात का उदाहरण हैं कि सिर्फ किताबों की डिग्री ही सब कुछ नहीं होती. अगर आप में हुनर है तो भी आप सफलता पा सकते हो. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने पैशन को भी उतनी ही अहमियत दी. यही वजह है कि आज वो बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल सिनेमा में भी अपनी पहचान बना चुके हैं.

पढ़ाई ही नहीं म्यूजिक में भी जमाई धाक

आदर्श सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि म्यूजिक में भी काफी आगे थे. उन्होंने सिंगिंग की ट्रेनिंग ली और रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया. कम उम्र में ही उन्होंने संगीत की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप हासिल की थी. यानी साफ है कि वो पढ़ाई और टैलेंट दोनों में आगे थे. हालांकि उनका मन हमेशा एक्टिंग की तरफ ज्यादा रहा.

कभी 5 महीने तक नहीं मिला था काम

आदर्श ने अपने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि जब वह द व्हाइट टाइगर के लिए ऑडिशन देने गए थे, इससे पहले वह पूरी तरह खाली बैठे थे. उन्होंने बताया कि 5 महीनों तक उन्हें किसी तरह का कोई काम नहीं मिल रहा था. हालांकि इस दौरान भी वह ऑडिशन दे रहे थे, लेकिन कहीं काम नहीं बन रहा था. आदर्श ने कहा ने कहा, ‘मैं 5 महीनों से बेरोजगार था. मैंने कई ऑडिशन दिए थे लेकिन मुझे कहीं काम नहीं मिला था. इसकी वजह से मुझे खुद के टैलेंट पर शक होने लगा था. फिर जैसे ही काम मिला तो मुझे द व्हाइट टाइगर के ऑडिशन के लिए कॉल आया और मैंने इसमें काम करने का मन बनाया था.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

कितने पढ़े-लिखे हैं आदर्श गौरव? ‘द व्हाइट टाइगर’ ने बनाया इंटरनेशनल स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP