Mangal Gochar 2026 Angarak Yog Effects on Zodiac। मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण

Share to your loved once


Mangal Gochar: सुबह की शुरुआत अगर छोटी-सी बहस से हो जाए और शाम तक काम बिगड़ता ही चला जाए, तो इंसान समझ नहीं पाता कि गड़बड़ कहां है. ज्योतिष मानने वाले लोग ऐसे दौर को अक्सर ग्रहों की चाल से जोड़ते हैं. इस बार चर्चा है मंगल के गोचर और राहु के साथ उसकी युति की, जो एक तीखा ग्रह योग बना रही है. कहा जा रहा है कि फरवरी के आखिर से बना ये योग अप्रैल की शुरुआत तक असर दिखाएगा. इस दौरान गुस्सा, जल्दबाज़ी, गलत फैसले और अचानक होने वाली घटनाएं लोगों की टेंशन बढ़ा सकती हैं. खासकर तीन राशियों के लिए यह समय थोड़ा भारी माना जा रहा है, जहां छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है और सामान्य दिन भी चुनौती भरे लग सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

मंगल-राहु की युति से बन रहा अंगारक योग
ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और एक्शन का ग्रह माना जाता है. वहीं राहु को अचानक मोड़ देने वाला, भ्रम पैदा करने वाला और सीमाएं तोड़ने वाला ग्रह कहा जाता है. जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो अंगारक योग बनता है. यह योग हालात को तेज़, अनपेक्षित और कभी-कभी उलझन भरा बना देता है. 23 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11:57 बजे मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से राहु मौजूद है. यहीं इनकी युति बनेगी और यह असर 2 अप्रैल 2026 तक रहने की बात कही जा रही है. इस दौरान लोगों को लगेगा कि काम ज्यादा मेहनत मांग रहा है, लेकिन नतीजे देर से मिल रहे हैं. गुस्सा जल्दी आना, बात का बतंगड़ बनना और फैसलों में उतावलापन बढ़ सकता है.

अचानक बढ़ सकती हैं अनपेक्षित घटनाएं
रोजमर्रा की लाइफ पर असर
ऐसे योग में अक्सर लोग कहते हैं कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है. जैसे गाड़ी चलाते वक्त ध्यान भटकना, ऑफिस में जल्दबाज़ी में मेल भेज देना या घर में किसी बात पर जरूरत से ज्यादा रिएक्ट कर देना. बाद में पछताना पड़ सकता है. यह समय लोगों को सिखाता है कि रुककर सोचना कितना जरूरी है. खासकर जहां गुस्सा शामिल हो, वहां एक मिनट की चुप्पी कई मुसीबतों से बचा सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

1. मेष राशि: करियर और पैसों में संभलकर
मेष वालों के लिए मंगल बेहद अहम ग्रह माना जाता है. ऐसे में इसका राहु से मिलना इनके अंदर ऊर्जा तो बढ़ाएगा, लेकिन दिशा गलत हुई तो नुकसान भी दे सकता है. ऑफिस में बॉस या सहकर्मी से टकराव हो सकता है, खासकर जब बात ईगो पर आ जाए. बिजनेस करने वालों को भी जल्द मुनाफे के चक्कर में रिस्क लेने से बचना होगा. कई लोग इस दौरान बिना सोचे निवेश कर देते हैं और बाद में फंस जाते हैं. रिश्तों में भी “मैं सही हूं” वाली सोच दूरी बढ़ा सकती है. बेहतर रहेगा कि बहस से ज्यादा बातचीत पर जोर दें.

2. वृश्चिक राशि: घर-परिवार में तनाव
वृश्चिक राशि पर भी मंगल का गहरा असर माना जाता है. इस दौरान घर के माहौल में खिंचाव आ सकता है. संपत्ति, पैसों या पुराने मुद्दों को लेकर बहस बढ़ सकती है. कई बार ऐसा होगा कि बात छोटी होगी, लेकिन रिएक्शन बड़ा. परिवार में कोई बात दिल पर लग सकती है. ऐसे में अपनी जुबान पर कंट्रोल सबसे बड़ा हथियार है. कुछ लोगों का ध्यान इस समय आध्यात्मिक चीजों की तरफ भी जा सकता है, क्योंकि अंदर की बेचैनी शांति ढूंढने को मजबूर करती है.

3. कुंभ राशि: रिश्तों और सेहत पर असर
कुंभ राशि में ही यह योग बन रहा है, इसलिए इसका असर सीधा माना जा रहा है. शादीशुदा लोगों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. प्रेम संबंधों में भी शक, गुस्सा या दूरी आ सकती है. सेहत के मामले में नींद गड़बड़ होना, पेट की दिक्कत या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. जो लोग पहले से स्ट्रेस में रहते हैं, उन्हें खास ध्यान रखना होगा. फाइनेंशियल मामलों में भी बड़ा रिस्क लेने से बचना बेहतर रहेगा.

कुंभ में मंगल का गोचर: बड़ा असर
कुंभ को तकनीक, समाज और बड़े बदलावों से जोड़ा जाता है. ऐसे में मंगल का यहां आना टेक सेक्टर, सोशल मूवमेंट और राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ा सकता है. डिजिटल दुनिया में भी अचानक घटनाएं, साइबर मुद्दे या तेज बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP