किसी राजा से कम नहीं है यह कुत्ता, देखभाल पर हर महीने खर्च होते हैं 150,000 रुपए, एकदम शाही अंदाज
कहते हैं शौक बड़ी चीज होती है, और दिल्ली के एक शख्स ने इसे सच साबित कर दिया है. उन्होंने एक दुर्लभ डॉग ब्रीड पाल रखा है, जिसके पार्लर, खानपान और देखभाल पर हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होते हैं.मालिक दीतेश इसे अपने बच्चे की तरह रखते हैं और कहते हैं कि जब शौक पाल लिया तो खर्च नहीं देखते. 70 किलो वजनी और करीब चार फीट लंबा यह कुत्ता शाही अंदाज में रहता है. इसे पट्टे से नहीं घुमाया जाता, बल्कि गार्डन में खुला छोड़ा जाता है. गुस्सैल स्वभाव के कारण इसकी विशेष ट्रेनिंग भी कराई जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
