किस्मत चमकाती हैं हाथ की ये तीन रेखाएं, अगर आप में भी हैं तो समझिए अफसर, करोड़पति या विद्वान हैं आप

Share to your loved once


फरीदाबाद: हाथ की लकीरों को लेकर लोगों में हमेशा से जिज्ञासा रही है. कई लोग सुबह उठते ही अपनी हथेली को देखते हैं और सोचते हैं कि आखिर इन रेखाओं में उनके भविष्य का क्या राज छिपा है. हस्तरेखा शास्त्र में माना जाता है कि हाथ की कुछ खास रेखाएं और निशान इंसान की किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं. कहते हैं कि अगर ये रेखाएं साफ गहरी और सही दिशा में हों तो व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान पैसा और सफलता सब कुछ मिल सकता है.

किस्मत चमकाती हैं ये तीन रेखाएं

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि हाथ में तीन ऐसी मुख्य रेखाएं होती हैं जो भाग्य को चमका सकती हैं. इनमें सबसे अहम है भाग्य रेखा. यह रेखा हथेली के बीच से ऊपर की ओर जाती है और उंगलियों की जड़ तक पहुंचती है. उंगलियों की जड़ को पर्वत कहा जाता है… जैसे गुरु पर्वत (तर्जनी उंगली के नीचे) शनि पर्वत (मध्यमा उंगली के नीचे) सूर्य पर्वत (अनामिका के नीचे) और बुध पर्वत (छोटी उंगली के नीचे).

महंत जी के अनुसार अगर भाग्य रेखा गुरु पर्वत तक जाती है, तो व्यक्ति विद्वान बनता है. वह शिक्षा, ज्ञान या आध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ता है. ऐसे लोग अक्सर शिक्षक, विद्वान या धर्म प्रवचन देने वाले होते हैं. अगर यही रेखा सूर्य पर्वत की ओर मुड़ जाए तो व्यक्ति स्वास्थ्य या प्रशासन से जुड़े क्षेत्र में जा सकता है जैसे डॉक्टर या अधिकारी.

वहीं यदि भाग्य रेखा शनि पर्वत पर पहुंचती है तो धन लाभ के योग बनते हैं. शनि पर्वत को धन और कर्म से जोड़ा जाता है. हालांकि शनि की दृष्टि को कठोर भी माना जाता हैं लेकिन सही स्थिति में यह व्यक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है.

टूटी या कटी-पिटी रेखाएं संघर्ष और रुकावटों का संकेत देती हैं

वे बताते हैं कि जीवन रेखा भी बहुत महत्वपूर्ण होती है. यह अंगूठे के पास गोलाई में घूमती हुई दिखती है. अगर जीवन रेखा साफ, गहरी और बिना कटे-फटे हो तो व्यक्ति का जीवन स्थिर और सुखी माना जाता है. वहीं टूटी या कटी-पिटी रेखाएं संघर्ष और रुकावटों का संकेत देती हैं. हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा का भी अपना महत्व है. अगर हृदय रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती है तो व्यक्ति दयालु और संवेदनशील होता है. लेकिन यही रेखा अगर शनि पर्वत की ओर झुक जाए तो स्वभाव में कठोरता या गुस्सा बढ़ सकता है. मस्तिष्क रेखा अगर बीच में गोल घेरा या कट बनाती है तो इसे धन और बुद्धि के मजबूत योग के रूप में देखा जाता है.

हाथ में तिल या मस्सा भी देता है संकेत

महंत स्वामी यह भी बताते हैं कि हाथ में कुछ खास निशान जैसे आंख जैसा चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है. इसे आधुनिक भाषा में आई का निशान भी कहते हैं. ऐसा निशान हो तो व्यक्ति ज्ञान और धर्म के क्षेत्र में नाम कमा सकता है. वहीं हाथ में तिल या मस्सा भी अलग-अलग संकेत देता है. छोटी उंगली पर तिल हो तो व्यक्ति थोड़ा कंजूस हो सकता है बड़ी उंगली पर हो तो गुस्सैल स्वभाव का संकेत देता है. गुरु पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति ज्ञान से जुड़ा रहता है.

किस्मत का आइना होती हैं हाथ की रेखाएं

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं और पर्वतों को किस्मत का आईना माना गया है. हालांकि, जीवन में मेहनत और कर्म का भी अपना महत्व है, लेकिन मान्यता है कि साफ और मजबूत रेखाएं व्यक्ति को सफलता की राह पर आगे बढ़ाने का संकेत देती हैं. इसलिए, मेहनत कीजिए तो सफलता भी जरूर मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP