सोनभद्र में पांच साल पहले मृत व्यक्ति पर दर्ज हुआ मुकदमा, बेटा लगा रहा न्याय की गुहार

Share to your loved once


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

सीतापुर में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना
सीतापुर जिले में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना. चोरों ने 75 हजार की नगदी सहित तीन लाख के जेवर चोरी किए. परिवार शादी समारोह में गया था. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद. देहात कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर का मामला.

लखनऊ में पटरी पार कर रही दो लड़कियां ट्रेन से कटी
लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा. रेलवे पटरी पार करते समय दो लड़कियां आई ट्रेन की चपेट में. 23 वर्षीय नीतू और 20 वर्षीय शशि की ट्रेन से कट कर हुई मौत. दोनों रहीमाबाद के मानकौटी गांव की रहने वाली थी. ट्रेन हादसा बेलवा रेलवे फाटक के पास हुआ. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

सपा नेता ने चौदह बच्चे वाले बयान को बताया गलत
Aimim प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के हम दो हमारे दो दर्जन बच्चे, हिंदू भी करें चौदह बच्चे बयान को संभल के सपा नेता ने बताया गलत,Aimim पर वोट पालरइजेशन का लगाया आरोप,कहा आज के दौर में एक दो बच्चों की पढ़ाई अच्छी परवरिश मुश्किल।

बाइट-रशीक अनवर सपा नेता

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के करमघटी गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच वर्ष पहले मृत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. जमीन हड़पने की नीयत से दर्ज कराए गए इस कथित फर्जी मुकदमे की जानकारी तब हुई जब पुलिस नोटिस तामील कराने गांव पहुंची. अब मृतक का पुत्र पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर अदालतों के चक्कर काट रहा है और न्याय की गुहार लगा रहा है.

बहराइच में UGC बिल के समर्थन में उतरे OBC/SC छात्र, लागू करने की मांग
बहराइच में OBC और SC वर्ग के छात्रों ने UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर प्रदर्शन किया. सैकड़ों छात्र हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर धरना स्थल पर पहुंचे और बिल को जल्द लागू करने की मांग उठाई. छात्रों का आरोप है कि बड़े शिक्षण संस्थानों में OBC और SC छात्रों के साथ भेदभाव किया जाता है. प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि UGC बिल लागू नहीं किया गया तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं. प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है.

गाजियाबाद के कौशांबी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 महिलाएं हिरासत में
गाजियाबाद में एसीपी इंदिरापुरम की टीम ने कौशांबी थाना क्षेत्र में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने एक निजी होटल में छापेमारी कर 11 महिलाओं को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि होटल में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मायावती पर अभद्र पोस्ट के आरोप में एफआईआर, फेसबुक आईडी धारक के खिलाफ कार्रवाई

लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती पर कथित अभद्र सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा ‘श्रेया यादव’ नाम की फेसबुक आईडी के खिलाफ दर्ज हुआ है. बसपा कैंट विधानसभा अध्यक्ष गंगाराम वर्मा ने आरोप लगाया है कि उक्त आईडी से मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. कृष्णा नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ के यहियागंज में किराना दुकान में देर रात आग, सामान जलकर राख
लखनऊ के यहियागंज इलाके में देर रात एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया. आग रकाबगंज निवासी मुजम्मिल की दुकान में लगी थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

यूपी बजट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेस वार्ता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे. यह प्रेस वार्ता दोपहर 1:30 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित होगी, जिसमें अखिलेश यादव बजट पर अपनी प्रतिक्रिया रखेंगे और सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं.

गाजियाबाद में शेयर ट्रेडिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी, गिरोह का शातिर गिरफ्तार
गाजियाबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग ऐप के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर कई राज्यों में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है. हाल ही में उसने राजनगर एक्सटेंशन निवासी एक व्यक्ति को मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.11 करोड़ रुपये ठग लिए थे. पुलिस ने आरोपी के पास से 9.40 लाख रुपये बरामद किए हैं और मामले की आगे की जांच जारी है.

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बच्चियों की आत्महत्या मामला, पिता की आर्थिक स्थिति की जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद में तीन नाबालिग बच्चियों की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस मृतक बच्चियों के पिता चेतन की आर्थिक और कारोबारी पृष्ठभूमि खंगाल रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि चेतन ने बीते 12 वर्षों में कई तरह के कारोबार किए थे और उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी भी मिली है. कभी दो, तीन और चार पहिया वाहनों में घूमने वाला चेतन हाल के समय में आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था और पिछले तीन महीनों से मकान का किराया तक नहीं दे पा रहा था. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

लखनऊ में जज के फर्जी हस्ताक्षर से अग्रिम जमानत आदेश जारी, एफआईआर दर्ज
लखनऊ में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है. जज के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अग्रिम जमानत का आदेश जारी किए जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. सेशन कोर्ट के एक क्लर्क की तहरीर पर इंदिरा नगर निवासी अनुज राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच साइबर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP