Sansad Satra Live: लोकसभा में 12 बोलेंगे राहुल गांधी, स्पीकर की चेयर पर नहीं बैठेंगे ओम बिरला
Last Updated:
Rahul Gandhi Live: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को बजट पर चर्चा में भाग ले सकते हैं. मंगलवार को लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद सदन में बजट पर चर्चा शुरू हो गई है. इस बीच अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होने तक ओम बिरला ने आसन पर नहीं बैठने का फैसला किया है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को बजट पर चर्चा में भाग ले सकते हैं.
Rahul Gandhi Live: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को दोपहर 12 बजे बजट पर चर्चा में भाग ले सकते हैं. इस बीच सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद फैसला किया है कि वह इस मामले का निपटारा होने तक आसन पर नहीं बैठेंगे. लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिकता के उच्च मापदंड के तहत यह फैसला किया है कि विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक वह अध्यक्षीय आसन पर नहीं बैठेंगे. बिरला ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि वह विपक्ष के नोटिस की जांच कर उचित कार्रवाई करें.
विपक्ष ने बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा महासचिव को सौंपा और बिरला पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन संचालित करने, कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. हालांकि, लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होने का संकेत देते हुए सदन में मंगलवार दोपहर केंद्रीय बजट पर चर्चा शुरू हो गई. पिछले कुछ दिन से बजट पर चर्चा विपक्ष की इस मांग की वजह से शुरू नहीं हो पा रही थी कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कुछ मुद्दों पर बोलने दिया जाए.
बजट पर लोकसभा में चर्चा शुरू
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें