कौन है सपा के विधायक आलम वदी? 3 लाख के खर्च में जीत जाते हैं विधानसभा चुनाव, कभी हुआ करते थे इंजीनियर
Last Updated:
Lucknow News: विधायक आलम वदी यह कोई साधारण नाम नहीं बल्कि वो शख्स हैं जो विधायक होने के बाद भी बसों में सफर करते हैं. एक रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया है कि आलम वदी सिर्फ विधानसभा चुनाव में 2 से 3 लाख रुपए ही खर्च करते हैं और जीत जाते हैं. चलिए आज हम सपा के विधायल आलम वदी की कहानी जानते हैं जो 90 वर्ष की उम्र में भी जनता की सेवा कर रहे हैं.

विधानसभा में स्कूटर से पहुंचे सपा विधायक आलम वदी.
लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का बजट 2026 पेश हो रहा है. ऐसे में एक विधायक खूब चर्चाओं में छाए हुए हैं. उनका नाम है आलम वदी. वह सपा से विधायक हैं और उनकी उम्र 90 साल है. एक विधायक होना मतलब, रौबदार, जलवेदार और हनकदार होना माना जाता है. मगर हम जिस विधायक की बात कर रहे हैं उनका रहन-सहन बिल्कुल अलग है. वह एक मामूली इंसान की तरह रहते हैं और जनता की सेवा करना ही अपना मकसद बनाए हुए है. कुछ ऐसी ही झलक उनकी आज तब देखने को मिली जब वह यूपी विधानसभा स्कूटर से पहुंचे. आइए अब हम विस्तार से इनके बारे में जानते हैं.
विधायक आलम वदी का जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में हुआ था. वह आजमगढ़ के विंदावल इलाके में रहते हैं. अगर शिक्षा क्षेत्र की बात करे तो आलम बदी ने 12वीं तक पढ़ाई की हुई है. इतना ही नहीं उन्होंने इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा भी हासिल किया हुआ है. राजनीति में एंट्री करने से पहले आलम बदी एक काबिल इंजीनियर हुआ करते थे. उनकी पत्नी का नाम कुदैशा खान है और उनके 6 बच्चे हैं. वक्त था साल 1996 का जब उन्होंने पहली बार समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और उन्हें आजमगढ़ की जनता ने जीत भी दर्ज करवाई.
इंजीनियर की नौकरी छोड़ कैसे हुई राजनीति की शुरुआत?
आजम वदी के लिए इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़, राजनीति की तरफ रुख करना थोड़ा मुश्किल था, मगर उनके लिए कहीं न कहीं जनता और उनकी सेवा करना सबसे बड़ा मकसद था. वह अपने पूरे राजनीतिक करियर में सिर्फ एक ही बार चुनाव हारे थे. मगर उसके बाद लगातार तीन विधानसभा चुनाव लड़े और जीत भी दर्ज की.
रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव प्रचार में सिर्फ खर्च करते हैं 2 से 3 लाख रुपए
उनकी जीत के पीछे की सबसे बड़ी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनके चुनाव प्रचार करने का खासा अंदाज है. वह अपने चुनाव प्रचार में कभी भी काफिला लेकर नहीं चलते. कई बार खबर ऐसी भी आई है कि वह सिर्फ 2 से 3 लाख रुपए खर्च कर चुनाव प्रचार करते हैं और जीत भी मिल जाती है.
कई बार पार्टी दे चुकी मंत्री बनने का मौका
आलम बदी वर्तमान में सपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक है. वह शुरू से ही मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं. साथ ही अखिलेश यादव भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं. यही वजह है की पार्टी ने उन्हें बहुत बार ऑफर दिया कि वह मंत्री बन जाएं. लेकिन हर बार उनका एक ही जवाब होता था कि मंत्री मुझे नहीं बल्कि किसी नौजवान को बनाया जाए. मंत्री न बनने के पीछे जो उनका मानना रहा है वह है कि अगर मंत्री बन गए तो वह कहीं न कहीं इलाके की जनता से दूर हो जाएंगे.
जानें कितनी है संपत्ति उनके पास
आलम बदी आजमी आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा सीट से सपा के विधायक है. आलम बदी 90 साल के उम्र में 2022 के विधानसभा चुनाव में पांचवी बार विधायक चुने गए हैं. आलम बदी अपनी जीवन शैली के लिए भी चर्चित है. कहा जाता है कि विधायक बनने के बाद भी वह बेहद साधारण जीवन जीते हैं. संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 40 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है. 13 लाख की चल और 27 लाख की अचल संपत्ति के मालिक आलम बदी के पास बोलेरो कार है. हालांकि आलम बदी विधायक बनने के बाद भी रोडवेज बसों से सफर करते रहे हैं. खास बात यह है की अपनी पुरानी स्कूटी से विधानसभा जाने और वीआईपी कल्चर (बिना गनर/सुरक्षा) से दूरी के लिए चर्चाओं में है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें