जमशेदपुर बिष्टुपुर खाओ गली स्ट्रीट फूड डेस्टिनेशन और सफाई की पहचान.

Share to your loved once


Last Updated:

Jamshedpur Khau Gali: जमशेदपुर की बिष्टुपुर स्थित ‘खाओ गली’ साफ-सफाई, ताजगी और विविध स्ट्रीट-फूड के लिए मशहूर है, जहां हर उम्र के लोग सुबह से रात तक स्वाद का आनंद लेते हैं. यहां आपको सैकड़ों तरह के फूड खााने को मिलेंगे.

जमशेदपुर शहर अपनी साफ-सफाई और अनुशासन के लिए जितना जाना जाता है. उतना ही अब अपने स्ट्रीट-फूड कल्चर के लिए भी मशहूर हो रहा है. इस पहचान को सबसे ज्यादा मजबूती दी है बिष्टुपुर स्थित ‘खाओ गली’ ने. यह जगह अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि शहर के लोगों के लिए एक फूड डेस्टिनेशन बन चुका है. यहां रोज सुबह करीब 10:00 बजे से ही दुकानें सजने लगती हैं और रात के 11:00 बजे तक लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है. दिन हो या शाम, यहां हर वक्त खाने के शौकीनों की भीड़ देखने को मिलती है.

‘खाओ गली’ की खासियत यह है कि यहां हर कदम पर अलग-अलग स्वाद आपका इंतजार करता है. साउथ इंडियन के शौकीनों के लिए गरमा-गरम डोसा, मसाला डोसा, मैसूर डोसा और सॉफ्ट इडली-सांभर मिलता है. वहीं, नॉर्थ इंडियन पसंद करने वालों के लिए छोला-कुलचा, छोला-भटूरा और कढ़ी-चावल भी उपलब्ध है. इसके अलावा चिकन पराठा, एग रोल, पनीर रोल, तंदूरी चाप और बटर पराठा भी खूब पसंद किए जाता है. शाम ढलते ही बिरयानी की खुशबू, मोमोज की भाप और तवे पर सिकती टिक्की लोगों को अपनी ओर खींच लेती है.

यहां चाइनीज स्टॉल पर चाउमिन, मंचूरियन, फ्राइड राइस और स्प्रिंग रोल की अच्छी-खासी डिमांड रहती है. वहीं, चाट-पकौड़ी के स्टॉल पर गोलगप्पा, भेलपुरी, दही-पुरी और आलू टिक्की के लिए लंबी लाइन लग जाती है. खाने के बाद मिठास के लिए कुल्हड़ चाय, हॉट कॉफी, कोल्ड कॉफी, मिल्क शेक, आइसक्रीम और फालूदा लोगों की पहली पसंद बनता है. सबसे खास बात यह है कि यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर मिल जाता है. जहां बच्चे, युवा और परिवार सभी यहां सुकून से समय बिताते नजर आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खाओ गली की एक बड़ी विशेषता साफ-सफाई और ताजगी है. लगभग सभी दुकानदार मास्क और टोपी पहनकर खाना बनाते हैं और पूरा खाना ग्राहकों की आंखों के सामने तैयार किया जाता है. इसी वजह से लोग इसे ज्यादा सुरक्षित और फ्रेश मानते हैं. ऑर्डर देते ही कुछ ही मिनटों में खाना हाथ में मिल जाता है, इसलिए लोग होटल में इंतजार करने से ज्यादा यहां खाना पसंद करते हैं. कई लोगों का कहना है कि यहां का स्वाद बड़े-बड़े रेस्टोरेंट से भी ज्यादा लाजवाब लगता है.

आज हालात यह है कि जो भी व्यक्ति जमशेदपुर घूमने आता है. वह एक बार बिष्टुपुर की खाओ गली जरूर पहुंचता है. दोस्तों की बैठक हो, परिवार की शाम हो या कपल की छोटी-सी मुलाकात. यह जगह हर मौके के लिए परफेक्ट बन चुकी है. कम कीमत, ताजा खाना और जीवंत माहौल ने इसे शहर की पहचान बना दिया है. यही वजह है कि सुबह से लेकर देर रात तक यहां रौनक बनी रहती है और बिष्टुपुर की यह गली सच मायनों में जमशेदपुर के स्वाद की असली तस्वीर पेश करती है.

homelifestyle

जमशेदपुर में ‘खाओ गली’ का जादू, मोमोज, चाउमीन, छोले यहां सब मिलेंगे एक जगह!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP