india vs pakistan: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा दो टी20 मुकाबला

Share to your loved once


Last Updated:

भारतीय फैंस के लिए 15 फरवरी को डबल धमाल होने वाला है. एक दिन में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले देखन को मिलेंगे. एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप में पुरुष टीम खेलेगी. वहीं दूसरी तरफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स में महिला टीमों का आमना सामना होगा.

15 फरवरी को एक नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा टी20 मुकाबलाZoom

15 फरवरी को भारत -पाकिस्तान की पुरष और महिला दोनों टीमें खेलेंगी टी20 मुकाबला

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान का मैच देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है. टी20 वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर सारे विवाद सुलझा लिए गए हैं. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. 15 फरवरी को फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि दो मुकाबला देखने को मिलेगा. पुरुष टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेगी तो वहीं इसी दिन महिला टीम एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आमने सामने होंगी.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में एक तरफ जहां भारत की पुरुष टीम मैच खेलने उतरेगी तो वहीं दूसरी तरफ महिला टीमों के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा. पुरुष टीम श्रीलंका के कोलंबो में इस महामुकाबले को खेलने उतरेगी तो वहीं महिला टीम बैंकॉक में मैच खेलेगी. भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. एशिया कप में तीन मैच में तीनों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी.

महिला टीम कहां खेलेगी पाकिस्तान के खिलाफ

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का शेड्यूल जारी कर चुकी है. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से बैंकॉक में शुरू होगा. इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इंडिया ए, पाकिस्तान ए, बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, यूएई, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड. इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इंडिया ए को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान ए, यूएई और नेपाल से होगा. बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, मलेशिया और मेज़बान थाईलैंड ग्रुप बी में हैं. इंडिया ए का पहला मैच 13 फरवरी को यूएई के खिलाफ होगा, इसके बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान ए से भिड़ंत होगी. टीम का आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ होगा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

15 फरवरी को एक नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा टी20 मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP