Ber Ke Fayde: त्वचा, दिल और पाचन के लिए बेहतरीन…. बेर के चमत्कारिक लाभ, ऐसे करें इसका सेवन – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

सर्दियों में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत और सुंदरता के लिए भी बेर का सेवन फायदेमंद है. पोषण विशेषज्ञ डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि बेर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखते हैं, झुर्रियों को कम करते हैं और विटामिन C त्वचा में कोलेजन निर्माण बढ़ाकर निखार लाता है.

सर्दियों के मौसम में बाजारों में आसानी से मिलने वाला बेर स्वाद में जितना खट्टा-मीठा होता है, सेहत के लिहाज से उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है. ग्रामीण इलाकों में इसे देसी फल के रूप में खूब खाया जाता है, लेकिन अब पोषण विशेषज्ञ भी इसके गुणों को मानने लगे हैं. बेर में मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

दरअसल रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय )लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि बेर विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है.

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव के लिए बेर का सेवन काफी उपयोगी माना जाता है. नियमित रूप से बेर खाने से शरीर में इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और थकान भी कम महसूस होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाचन तंत्र के लिए भी बेर बेहद लाभकारी है. इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. जिन लोगों को पेट साफ न होने की शिकायत रहती है, उनके लिए बेर एक प्राकृतिक उपाय की तरह काम करता है. इसके अलावा यह आंतों को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है.

बेर का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं. इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

त्वचा के लिए भी बेर किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं और झुर्रियों की समस्या को कम करते हैं. साथ ही, विटामिन C त्वचा में कोलेजन के निर्माण को बढ़ाता है, जिससे त्वचा में निखार आता है.

बेर वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है. इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार खाने की इच्छा कम होती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सीमित मात्रा में बेर का सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अपेक्षाकृत कम होता है.

homelifestyle

सर्दियों में त्वचा का साथी, बेर के एंटीऑक्सीडेंट्स से पाएं जवां और दमकती त्वचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP