चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव से बॉलीवुड ने फेरा मुंह, तो तेज प्रताप यादव का पसीजा दिल, ऑफर इतने लाख

Share to your loved once


Last Updated:

एक्टर राजपाल यादव मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उन्हें चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल जाकर आत्मसमर्पण करना पड़ा, जहां उनका इमोशनल बयान फैंस को दुखी कर रहा है. इंडस्ट्री की बेरुखी के बीच नेता तेज प्रताप यादव के अलावा कुछ कलाकारों ने उनकी मदद करने का फैसला किया है. हरियाणा के कलाकार इंद्रजीत यादव ने उन्हें 1 करोड़ 11 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है. राजपाल यादव ने 2010 में अपनी फिल्म के लिए कर्ज लिया था, जो अब बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया है. रिसोर्सेज की कमी और अदालती आदेश पर कर्ज न चुका पाने के कारण उन्हें न्यायिक हिरासत में आना पड़ा. तेज प्रताप ने कहा कि वे मुश्किल घड़ी में कलाकार के साथ खड़े हैं.

ख़बरें फटाफट

राजपाल यादव से बॉलीवुड ने फेरा मुंह, तो इन 3 सितारों का पसीजा दिलZoom

राजपाल यादव को मदद की जरूरत.

नई दिल्ली: चेक बाउंस केस में फंसे मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव के हालात पर तमाम फैंस दुख जता रहे हैं. सोनू सूद के बाद जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने उनकी ओर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने एक्टर को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. एक्टर की कानूनी और आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए तेज प्रताप ने यह कदम उठाया है. उन्होंने बताया कि राजपाल यादव की दयनीय हालात के बारे में उन्हें उनके बड़े भाई राव इंदरजीत यादव की एक सोशल मीडिया पोस्ट से जानकारी मिली. इस मुश्किल घड़ी में एक्टर और उनके परिवार के साथ खडे़ रहते हुए तेज प्रताप ने कहा कि यह मदद पूरी तरह से मानवता की भावना से प्रेरित है, ताकि एक कलाकार को फिर से खड़े होने में मदद मिल सके.

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा कि वह और उनका पूरा जेजेडी परिवार इस मुश्किल समय में राजपाल यादव के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने साफ कहा कि 11 लाख रुपये की यह राशि उनके पारिवारिक और कानूनी संकट को कम करने के लिए एक छोटी सी मदद है. यह घोषणा उस समय की गई है, जब फिल्म इंडस्ट्री से राजपाल यादव को सपोर्ट नहीं मिल रहा था और वे खुद को अकेला महसूस कर रहे थे. तेज प्रताप के इस कदम को लोग सराह रहे हैं.

(फोटो साभार: X)

मदद को आगे आ रहे कलाकार
बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं. सोनू निगम और सोनू सूद भी मदद का ऐलान कर चुके हैं. अब हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े इंद्रजीत यादव ने मदद का ऐलान किया है. इंद्रजीत यादव पर हरियाणा में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है. इंद्रजीत यादव फिलहाल पुलिस केस के चलते देश से बाहर हैं. इंद्रजीत यादव ने राजपाल के परिवार को एक करोड़ 11 लाख की मदद की बात कही है. दूसरे कलाकारों से भी राजपाल यादव की मदद करने की बात कही है. एक कलाकार ने कहा, ‘अगर 14 फरवरी तक सारे पैसे का इंतजाम नहीं हुआ तो मैं खुद कोर्ट में सारे पैसे जमा करवाऊंगा, ताकि राजपाल यादव शिव रात्रि परिवार के साथ मना सके.’

फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए उठाया था 5 करोड़ का कर्ज
राजपाल यादव फिलहाल सात चेक बाउंस मामलों के कारण गंभीर कानूनी संकट में फंसे हुए हैं, जिसके चलते उन्हें हाल में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बकाया राशि चुकाने के लिए और समय देने से इनकार कर दिया था. यह पूरा विवाद साल 2010 में उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्देशन के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज से शुरू हुआ था, जो ब्याज के साथ बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल रहने के कारण वे इस कर्ज को चुकाने में असफल रहे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई.

एनएसडी के छात्र रहे हैं राजपाल यादव
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रहे राजपाल यादव ने ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’ और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों के जरिए दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है. उन्होंने आत्मसमर्पण से पहले इमोशनल होते हुए कहा था कि उनके पास अब रिसोर्सेज खत्म हो चुके हैं. फिलहाल वे 1.35 करोड़ रुपये की राशि जमा करने के अदालती निर्देशों का पालन न कर पाने के कारण न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसे समय में तेज प्रताप यादव की ओर से मिली यह मदद न केवल आर्थिक राहत है, बल्कि एक ऐसे कलाकार के लिए नैतिक सपोर्ट भी है जो अपनी कला के जरिए करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाता रहा है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

राजपाल यादव से बॉलीवुड ने फेरा मुंह, तो इन 3 सितारों का पसीजा दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP