Bangladesh made smart play on India vs Pakistan dispute: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच विवाद में बांग्लादेश ने खुद पार गाज गिरने अपने आपको बचा लिया.
Last Updated:
India vs Pakistan Controversy: आईससीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान को लेकर विवाद खत्म हो गया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के साथ मैच खेलने के लिए मान गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस पूरे विवाद में किसे क्या मिला.

भारत बनाम पाकिस्तान विवाद
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने वाला पाकिस्तान अब खेलने के लिए मान गया है. सोमवार को आईसीसी की पीसीबी के साथ एक बैठ हुई थी, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ मोहसिन नकवी ने औपचारिक तौर पर बहिष्कार खत्म करने की बात कही. इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी थे, जिन्होंने मोहसिन नकवी से अनुरोध किया कि वह भारत के साथ 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेले. ये वही बांग्लादेश है, जिसके समर्थन में एकटजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच का बहिष्कार किया था.
ऐसे में सवाल ये उठता है कि इस पूरे बवाल में पाकिस्तान का यू टर्न लेना और बांग्लादेश की तरफ से भारत के साथ खेलने का अनुरोध करने के पीछे का कारण क्या है. साथ ही इस पूरे बवाल में पाकिस्तान अब कहां खड़ा और किसे इस विवाद से फायदा हुआ. सवाल कई हैं, लेकिन यहां ये समझना होगा कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान की स्थिति बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसा हो गया है. क्योंकि आईसीसी टी20 विश्व कप में विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के साथ हुई थी और पाकिस्तान अपने मन से उसमें कूद पड़ा.
पाकिस्तान क्यों भारत के साथ खेलने के लिए हुआ तैयार?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के बहाने आईसीसी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की. पाकिस्तान को अच्छे से पता है कि अगर वह भारत के साथ मैच नहीं खेलता है तो इससे आईसीसी को भारी नुकसान होगा. ऐसे में आईसीसी भारत के साथ मैच के लिए हर तरह की कोशिश करेगी. पाकिस्तान के लिए यही मौका था कि वह अपने मांग को मनवाए. पाकिस्तान ने इसकी कोशिश की भी, लेकिन बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के साथ मीटिंग में पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच के लिए कुल पांच शर्तें रखी थी, लेकिन उसमें से एक या दो को ही माना गया.
इन शर्तों में भारत के साथ बायरलेटरल सीरीज, भारत का बांग्लादेश का दौरा, भारत-बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच त्रोकणीय सीरीज की मांग को ठुकरा दिया गया है. संभवत पाकिस्तान भारत के साथ खेलने के लिए इस वजह से माना कि आईसीसी ने बांग्लादेश पर कोई एक्शन नहीं लेने पर राजी हुआ और उसे एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने की भी बात कही है. इसकी वजह से शायद पाकिस्तान भारत के साथ खेलने के लिए माना है. इससे साफ है पाकिस्ता ने अपना पूरा जोर जरूर लगाया, लेकिन उसमें उसे सफलता नहीं मिल पाई.
पूरे बवाल में बांग्लादेश ने किया स्मार्ट प्ले
पूरे फसाद की जड़ बांग्लादेश ने भारत-पाकिस्तान मैच विवाद में स्मार्ट प्ले किया. बांग्लादेश अपनी जिद के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हुआ था. उसकी जगह स्कॉटलैंड अब टूर्नामेंट में खेल रहा है. बांग्लादेश ने भारत में अपने मैच को लेकर कहा था कि उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है. ऐसे में उसके मैच को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए, लेकिन आईसीसी ने उसकी बात नहीं मानी. बांग्लादेश के इसी मांग को मुद्दा बनाकर पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच नहीं खेलने का ऐलान किया था.
दूसरी तरफ बांग्लादेश को पता था कि आईसीसी की तरफ से उस पर गाज गिरनी तय है. इसके अलावा उस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगेते. ऐसे में बांग्लादेश ने अपनी स्थिति भांपते हुए पाकिस्तान को भारत के साथ खेलने के लिए मनाया. इससे फायदा ये हुआ कि मदद करने की भावना को दिखने के उद्देश्य से वह आईसीसी के एक्शन और बैन से बच गया. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अगर भारत के साथ मैच नहीं खेलता तो उस पर बैन और जुर्माना जरूर लगता. इस वजह से पाकिस्तान ने अपना मन बदलकर भारत के साथ खेलने को तैयार हुआ. जिस तरह से पाकिस्तान ने नेतागिरी करने की कोशिश उससे उसे कुछ हासिल नहीं हो पाया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें