Kark Rashi | कर्क राशिफल | Today Cancer Horoscope| आज का कर्क राशिफल | Today Horoscope 11 February|

Share to your loved once


Today Cancer Horoscope 11 February (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन सतर्कता से भरा रहने वाला है. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। चंद्रमा का प्रभाव कर्क राशि के स्वामी होने के कारण आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव और मानसिक अस्थिरता लेकर आ सकता है. ऐसे में कर्क राशि के जातकों को आज जल्दबाजी से बचते हुए हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा. खासकर पैसों और कामकाज से जुड़े मामलों में थोड़ी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है.

नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आपकी समझदारी ही इसे बेहतर बना सकती है. आज बड़े निवेश या पार्टनरशिप से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा. परिवार में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें, शांत रहकर बातचीत करने से स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर हल्की थकान या तनाव महसूस हो सकता है. शाम के समय किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा और दिन की चिंताएं कम होती दिखाई देंगी.

कर्क राशिफल: करियर और नौकरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है. आज ऑफिस में किसी सहकर्मी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें, आपकी मेहनत पर किसी और के नाम का श्रेय जाने की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने काम का रिकॉर्ड और प्रमाण संभालकर रखें. वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी आज आपके काम को परखेंगे, इसलिए आज लापरवाही बिल्कुल न करें. नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. सरकारी कर्मचारियों को फाइल या दस्तावेज से जुड़ी गलती परेशान कर सकती है.

कर्क राशिफल: व्यापार और धन
कर्क राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज किसी नए निवेश, पार्टनरशिप या उधार लेनदेन से बचें. पैसा अटकने या भुगतान लेट होने की संभावना है. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय भी सावधानी रखें. किसी परिचित या रिश्तेदार को बिना सोचे समझे उधार देना बाद में चिंता का कारण बन सकता है. पुराने बकाया की वसूली में प्रयास करें, शाम के बाद कुछ सकारात्मक समाचार मिल सकता है.

आज कर्क राशि वालों की लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों का आज मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा. छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेना रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है. प्रेम संबंधों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए पार्टनर से खुलकर बात करें. वहीं विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य या मूड को लेकर चिंता रह सकती है. शाम के समय साथ में समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. पंडित प्रकाश जोशी आज आपको सलाह देते हैं कि प्रतिक्रिया देने से पहले सामने वाले की भावना समझें. और पार्टनर की बातों को महत्व दें.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के विद्यार्थियों का ध्यान आज पढ़ाई से भटक सकता है. मोबाइल, सोशल मीडिया या दोस्तों की वजह से समय खराब होने की संभावना है. वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज दोबारा रिवीजन करना चाहिए, नई शुरुआत की बजाय पुराने टॉपिक मजबूत करें. एकाग्रता बढ़ाने के लिए आज सुबह के समय पढ़ाई करना ज्यादा लाभकारी रहेगा.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. घर और काम के बीच संतुलन बनाना चुनौती बन सकता है. आज किसी पारिवारिक विषय पर आपसे राय ली जा सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें, आपकी बात का असर होगा. वहीं स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी थकान, सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है. पर्याप्त पानी पीएं और आराम जरूर करें, धार्मिक कार्य या पूजा-पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी. लेकिन आज मानसिक तनाव शरीर पर असर डाल सकता है. पेट, गैस या छाती से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है. तली-भुनी चीजों से बचें और हल्का भोजन करें. योग, प्राणायाम या शाम की सैर लाभदायक रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP